IPL टीम 'आरसीबी' के लिए 'केजीएफ चैप्टर 2' का स्पेशल प्रीमियर, बायो बबल में हैं सभी खिलाड़ी!
'केजीएफ: चैप्टर 2' रिलीज के बाद से लगातार धमाका कर रही है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस सबसे तेज कमाई करना भी शुरु कर दिया है। लेकिन इस वक्त एक खबर आईपीएल की एक टीम से सामने आ रही है जिसका संबंध इस फिल्म से है। खबर है कि रॉयल चैलेंज बैंगलोर टीम के लिए अब केजीएफ 2 के मेकर्स एक खास काम करने जा रहे हैं।
फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी का जश्न आरसीबी बायो बबल में मनाया जा रहा है, जिसका विशेष रूप से आज प्रीमियर किया जा रहा है। इस प्रीमियर के दौरान सिर्फ आरसीबी के खिलाड़ी होंगे।

टीम के आधिकारिक हैंडल ने बीटीएस की तैयारियों को साझा करते हुए एक घोषणा पोस्ट की। ऐसा लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स ऑफ बैंगलोर रॉकी यश की ऑन-स्क्रीन उपस्थिति का आनंद लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बायो बबल में "केजीएफ चैप्टर 2 स्पेशल प्रीमियर
प्रमुख क्रिकेट टीम के सोशल मीडिया हैंडल पर आज रात आरसीबी बायो बबल में "केजीएफ चैप्टर 2 स्पेशल प्रीमियर" दिखाया गया और हम ब्लॉकबस्टर के लिए पूरी तरह तैयार हैं! ये टीम बैंगलोर की है और बैंगलोर कर्नाटक में है, सभी जानते हैं कि केजीएफ सीरीज ने कन्नड़ इंडस्ट्री के कद को काफी ऊपर लाकर खड़ा कर दिया है और अब लोग उनको जानने लगे हैं।

प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित
इसके पहले तेलुगू और तमिल फिल्में ही लोगों को पसंद आती थीं। 14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज़ हुई, K.G.F.: Chapter 2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर
फिल्म को उत्तर-भारतीय बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'
एक्सेल ने 'दिल चाहता है', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'दिल धड़कने दो' और 'गली बॉय' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म हिंदी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और लोग थिएटर्स में जमा हो रहे हैँ।

थालापैथी विजय की फिल्म बीस्ट
इसके अलावा तमिल सुपरस्टार थालापैथी विजय की फिल्म बीस्ट भी रिलीज हुई है और केजीएफ को अच्छी खासी टक्कर देती दिख रही है। फिलहाल दोनों की कमाई कितनी होती है समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications