Kay Kay Menon की नई वेब सीरीज की रिलीज डेट आई सामने, अगले महीने जासूस के रोल में करेंगे धमाल

Special Ops Season 2 OTT Release Date: स्पेशल ऑप्स 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है। नीरज पांडे की इस सुपरहिट जासूसी सीरीज का नया सीजन जल्द आ रहा है, और इस बार कहानी टेक्नोलॉजी की दुनिया में घुस चुकी है।
एक बार फिर RAW ऑफिसर हिम्मत सिंह की दमदार वापसी होने जा रही है- लेकिन इस बार दुश्मन कुछ ज्यादा ही खतरनाक हैं और वो है- Cyber-Terrorism और AI। जिसके गलत इस्तेमाल से गलत मंसूबों को अंजाम दिया जा रहा है।
कब और कहां देख सकते हैं?
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: JioHotstar
रिलीज डेट: 11 जुलाई 2025
JioHotstar ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन दिया- "इस बार हर कोई है टारगेट! हिम्मत सिंह वर्सेज साइबर टेररिज्म। Special Ops2- 11 जुलाई से सिर्फ JioHotstar पर।"
इस बार कहानी में क्या है खास
इस बार हिम्मत सिंह और उनकी टीम को सामना करना है एक इनविजिबल दुश्मन से- साइबर हमलों और डिजिटल जासूसी के मास्टरमाइंड्स से। AI (Artificial Intelligence) के जरिए चल रहे ये साइबर हमले ना सिर्फ देश की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि खुद RAW एजेंट्स को भी बना देते हैं टारगेट।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बार दूसरे सीजन की शूटिंग बुडापेस्ट, तुर्की, और जॉर्जिया जैसे इंटरनेशनल लोकेशन्स पर हुई है, जिससे इसका प्रोडक्शन वैल्यू ग्लोबल स्टैंडर्ड तक पहुंच चुका है।
शानदार स्टारकास्ट
इस वेब सीरीज की स्टारकास्ट काफी शानदार है। इसमें के.के. मेनन, करन टैकर, ताहिर राज भसीन, विनय पाठक, दिलिप ताहिल, प्रकाश राज, परमीत सेठी, काली प्रसाद मुखर्जी, सैयामी खेर, मुजम्मिल इब्राहिम, आरिफ जकारिया, गौतमी कपूर, शिखा तलसानिया, रेवती और अन्य नामी-गिरामी सितारे। सीरीज के निर्माता हैं नीरज पांडे और इसे लिखा है दीपक किंगरानी और बेनजीर अली फिदा ने।
के.के. मेनन का वर्कफ्रंट
'Special Ops 2' के बाद Kay Kay Menon नजर आएंगे फिल्म '3 Dev' में। इस फिल्म में उनके साथ होंगे Karan Singh Grover, Kunaal Roy Kapur, और Ravi Dubey।


Click it and Unblock the Notifications











