Fact Check: Special Ops 2 के सभी एपिसोड्स रिलीज से पहले हुए लीक? सच्चाई जानकर घूम जाएगा आपका दिमाग!

Special Ops 2-episode leak: जियो सिनेमा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'स्पेशल ओपीएस 2' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वजह? इंटरनेट पर ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि शो के सभी एपिसोड्स रिलीज से पहले ही लीक हो गए हैं। ऐसे में लोग पूछने लगे कि क्या ये कोई मार्केटिंग स्टंट है या वाकई में शो ऑनलाइन पहुंच चुका है?
कैसे शुरू हुई लीक की चर्चा?
यह मामला तब सामने आया जब कुछ फैंस ने एक डॉक्यूमेंट लिंक शेयर किया, जिसमें कई अपकमिंग शोज की जानकारी दी गई थी। इसमें 'स्पेशल ओपीएस 2', 'द ट्रेल सीजन 2', 'सरजमीन' और 'ताजा खबर 3' जैसे प्रोजेक्ट्स के नाम और उनके एपिसोड्स के प्रीव्यू शामिल थे।
इसके बाद कुछ लोगों को यह शक होने लगा कि क्या 'स्पेशल ओपीएस 2' के एपिसोड 1 से 7 पहले से ही इंटरनेट पर अवेलेबल हैं? यही कारण है कि यह शो गूगल ट्रेंड्स पर भी ट्रेंड करने लगा और बुधवार को टॉप सर्च में रहा।
ट्रेलर ने मचाया धमाल
'स्पेशल ओपीएस 2' का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था, तो उसमें दिखाया गया हाई-वोल्टेज एक्शन और थ्रिल देखकर दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए थे। लेकिन शो की रिलीज डेट में बार-बार हो रही देरी ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
सूत्रों की मानें तो जियो हॉटस्टार ने शो की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। इसका कारण यह बताया गया कि वे 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' जैसी फिल्मों से क्लैश नहीं चाहते थे। साथ ही नेटफ्लिक्स पर भी 'आप जैसा कोई' उसी दिन रिलीज हो रहा है। इसलिए 'स्पेशल ऑप्स 2' को अब अगले हफ्ते एक स्पेशल सोलो रिलीज के रूप में लॉन्च किया जाएगा।
क्या एपिसोड्स वाकई लीक हुए हैं?
नहीं। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा कि शो पहले ही लीक हो चुका है, पूरी तरह गलत है। दरअसल जो डॉक्यूमेंट और लिंक सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, वे असली नहीं हैं। कुछ फैंस ने लीक का दावा करते हुए वीडियो और फर्जी लिंक भी शेयर किए। लेकिन इन लिंक पर क्लिक करना आपके डिवाइस और पर्सनल डेटा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
इस अफवाह के बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें के के मेनन और विनय पाठक नजर आए और उन्होंने साइबर सिक्योरिटी को लेकर एक जरूरी संदेश दिया। उन्होंने कहा- "ऐसे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि यह सिर्फ आपके मोबाइल या कंप्यूटर का डेटा नहीं, बल्कि आपकी राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकता है।"


Click it and Unblock the Notifications











