..................... Special Intensive Revision: Amitabh Bachchan appeared as a Jhansi voter and cast his vote in 2023. - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन बने झांसी के वोटर, 2023 में डाला था वोट, SIR के दौरान सामने आई फर्जीवाड़े की तस्वीर

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan vote in Jhasni: एसआईआर के बाद यूपी में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। फर्जी वोटरों के साथ साथ ऐसे ऐसे नाम भी हैं जिनका उस जगह से तो छोड़िए जिले से भी कोई लेना देना नहीं है।

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि SIR चल रहा है झांसी में अमिताभ बच्चन बतौर वोटर मिल गए हैं। जी हां, ये बात आपको परेशान कर सकती है लेकिन ऐसा ही हुआ है। झांसी के एक वोटर लिस्ट में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम मिला है।

अगर आप कहेंगे कि ये कोई और है तो पिता के नाम पर भी नजर डालिए। अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंशराय बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में दर्ज है। इसके अलावा बिग बी के घर का नंबर भी लिखा जो कि 54 है।

वोट डाल गए अमिताभ बच्चन

एक होता है लिस्ट में गलती से नाम आना लेकिन जब वही नाम वाला कोई व्यक्ति जो कि वहां रहता ही नहीं है अगर वोट भी डाल जाए तो फर्जीवाड़े की इंतेहा हो सकती है। ऐसा ही हुआ है क्योंकि खबरों की मानें तो साल 2023 में अमिताभ बच्चन ने झांसी में वोट भी डाला है। जी हां, इसको लेकर दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस हरकत ने चुनाव आयोग पर फिर से सवालिया निशान लगा दिए हैं। पता करने पर पता चला है कि झांसी के लोगों का कहना है कि हमने तो उनको सिर्फ फिल्मों में देखा है और वो यहां वोट डालने नहीं आए हैं।

अमिताभ बच्चन की तरफ से फिलहाल इस मामले को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बिग बी महाराष्ट्र के निवासी हैं और वहीं पर वोट भी डालते हैं। अमिताभ बच्चन का पैतृक जिला इलाहाबाद है लेकिन वो कई सालों से यहां नहीं रहते हैं। फर्जीवाड़े वाले इस खुलासे के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा कि, अमरीश पुरी भी लिस्ट में होगा तो किसी का कहना है कि रोनाल्डो भी वोट डालता है इंडिया में।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X