ठग अनुपम खेर ने अक्षय के पढ़े कसीदे
संजिदा अभिनय के लिेए मशहूर अनुपम खेर एक बार फिर से निर्देशन में उतरना चाहते हैं। फिलहात तो वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म स्पेशल छब्बीस में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ एक्शन किंग अक्षय कुमार हैं जिन्होंने फिल्म के लिए अपनी फीस आधी कर दी है। अक्षय के इस कदम को सराहनीय बताते हुए अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें खुशी होती है जब कोई काम के लिए त्याग करता है।
आज अक्षय कुमार ने अपनी फीस कम करके अपना कद उंचा कर लिया है। इसके लिए वो तारीफ के पात्र हैं। फिल्म की बेशुमार तारीफ करते हुए अमुपम खेर ने कहा कि वो इस फिल्म में एक ठग के किरदार में हैं जिसे करने में उन्हें काफी मजा आया।
फिल्म सारांश से लेकर स्पेशल छब्बीस तक के सफर में बहुत कुछ बदल गया है लेकिन बॉलीवुड का यह दौर सुनहरा है। जिसे कि आप स्वर्णिम युग कह सकते हैं। आज फिल्मों में करोड़ो रूपये लगते हैं और वोआसानी से करोड़ो कमा भी लेती हैं। आज हर एक दर्शक वर्ग है जो कि फिल्म को सफल और असफल बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications
