आगरा के स्पर्श श्रीवास्तव बने चक धूम धूम विनर

आगरा के स्पर्श भारतीय लोक नृत्य, कथक और बॉलीवुड नृत्य में बेहद पारंगत है। 11 वर्षीय बाल नर्तक को शनिवार रात को विजेता घोषित किया गया था। ऎसा पहली बार हुआ है कि आगरा का कोई शख्स एक रियलिटी शो के कार्यक्रम में विजेता बना है। इसके पहले भी यहां से आधा दर्जन प्रतिभागी विभिन्न कार्यक्रमों में कई दौर तक पहुंचने में सफल हुए हैं लेकिन अंतिम सफलता हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए।
स्पर्श बने चक धूम धूम विनर
शनिवार को हुए ग्रैंड फिनाले में स्पर्श ने जम्मू के पीयूष को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में टीवी के कई नामी गिरामी कलाकार और बॉलीवुड के नामचीन हस्तियां शामिल हुई । जिसमें बालिका वधू की आनंदी, मशहूर हास्य अभिनेता और डायरेक्टर साजिद खान, मशहूर गायक शान और खट्टा -मीठा के अभिनेता अक्षय और त्रिशा शामिल थे।
आनंदी ने देसी गर्ल पर नृत्य कर के समां बांधा तो वहीं शान ने 3 इडियट का गाना ठंडी हवा सा था.....गाकर कर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। विजेता का ऐलान और ऐवार्ड देने का काम अक्षय कुमार ने किया। तो वहीं भागलपुर की प्रतियोगी 6 साल की स्वस्ती को हर दिल अजीज के इनाम से नवाजा गया जिसने तारें जमी पर गाने पर नृत्य करके शो में चार चांद लगा दिये थे।


Click it and Unblock the Notifications











