The Kerala Story: सपा नेता अबु आजमी ने 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स को जेल भेजने के लिए लगाई गुहार, विवाद

The Kerala Story: फिल्मी जगत में फिल्मों को लेकर विवाद तो हमेशा ही चलता रहता है, और कुछ ऐसी फिल्में आती हैं जो कि रिलीज बाद में होती हैं विवाद और बयानवाजी में पहले घिर जाती है। ऐसे ही नई फिल्म द करेल स्टोरी को लेकर देखने को मिल रहा है। विपुल शाह और सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर विवाद जारी है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अबु आजमी ने फिल्म के निर्माताओं को जेल भेजने की बात कही है। उन्होंने द केरल स्टोरी को प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया है।
दरअसल बात ऐसी है कि, जब से द केरल स्टोरी फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से यह फिल्म विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म को लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है। कई बड़े नेता इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
अब इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के अबू आजमी का नाम भी जुड़ गया है। तो अबु आजमी ने फिल्म के निर्माताओं को जेल भेजने की बात कही है। उन्होंने द केरल स्टोरी को प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया है।
आजमी का कहना है कि फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को जेल भेज देना चाहिए। वह अपनी फिल्म के माध्यम से प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। ट्रेलर में उन्होंने 32 हजार लड़कियों के हिंदू से मुसलमान होने की बात कही, अब तीन लड़कियों की कहानी होने की बात कर रहे हैं।
खैर इस विवादों से घिरी फिल्म को लेकर दावा किया जा है कि फिल्म 'द केरला स्टोरी' में केरल की 32 हिंदू और ईसाई लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें लव जिहाद में फंसाया गया और फिर उन्होंने आईएसआई में भर्ती कर ट्रेनिंग के लिए इस्लामिक राज्यों इराक और सीरिया में भेज आतंकवादी बनाया गया।
वहीं फिल्म के निर्माता यह दावा कर रहे हैं कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है। वहीं इसके विरोध करते हुए कहा जा रहा है कि इसमें एक-दो घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर लोगों को दिखाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि हाल ही में फिल्म पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया था।
इस मामले में सुनवाई करते हुए सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने मामले में कोई भी एक्शन लेने से मना कर दिया था। फिल्म को 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
