सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम एक महीने बाद हुए कोरोना निगेटिव, अभी भी वेंटिलेटर पर
मशहूर सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम करीब एक महीने से कोरोना से लड़ रहे थे और फैन्स लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। अब आखिरकार उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है लेकिन सिंगर अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उनकी बेटे ने उनके स्वास्थ्य के बारे में फैन्स को ये अपडेट दिया।
एस पी बाला के बेटे एस पी चरण ने अपने सोशल मीडिया पर कहा - हम इस वीकेंड पर डैड की तबीयत को लेकर कुछ अच्छा सुनना चाहते थे और उम्मीद कर रहे थे कि उनके lungs बेहतर तरीके से काम करेंगे और वेंटिलेटर हटा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।

एस पी चरण ने आगे कहा - हालांकि अच्छी खबर ये है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मैंने पहले भी कहा था कि उनके कोरोना पॉज़िटिव या निगेटिव होने से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इस समय उनके फेफड़ों का ठीक होना ज़्यादा ज़रूरी है।
उनकी हालत सुधरने में समय लग रहा है लेकिन वो धीरे धीरे बेहतर हो रहे हैं। वहीं इस वीकेंड हमने मम्मी और डैड की शादी की सालगिरह के लिए एक छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया। डैड अपने Ipad पर खूब टेनिस और क्रिकेट देख रहे हैं। वो खुश हैं कि IPL का नया सीज़न शुरू हो रहा है।
वो काफी लिख रहे हैं, अपनी बात हम तक पहुंचा रहे हैं और ज़्यादा भारी दवाओं के प्रभाव में नहीं हैं। पूरे होश में हैं। वो अच्छे हैं, आशावान हैं और उनकी फिज़ियोथेरेपी भी चल रही है। हमारा परिवार आप सबकी दुआओं का आभारी हैं। अपनी दुआओं में उन्हें बनाए रखिएगा।


Click it and Unblock the Notifications











