..................... South superstar Yash will not play the role of Ravana in Ramayana - Hindi Filmibeat

रामायण में रावण का किरदार नहीं निभाएंगे साउथ सुपरस्टार यश? जानें क्यों एक्टर ने कर दिया इंकार!

Yash

Yash: साउथ सुपरस्टार यश ने बॉलीवुड की एक फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है इसकी वजब से फैंस काफी उदास है। खबर है कि, एक्टर ने नितेश तिवारी की रामायण पर बेस्ड फिल्म में 'रावण' की भूमिका को करने से साफ इंकार कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, यश इसे करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे, राम का रोल प्ले करने की तुलना में रावण की भूमिका निभाना उसके लिए ज्यादा चैलेंजिंग है। चूंकि रणबीर कपूर को रामा का किरदार निभाने के लिए चुना गया है, यश बोर्ड पर आने के लिए और भी एक्साइटेड थे।

आगे सूत्र ने कहा, लेकिन तब उन्हें उनकी टीम ने इसे ना करने की सलाह दी. उन्होंने महसूस किया कि उनके फैंस यश को एक निगेटिव भूमिका निभाते हुए देखकर खुश नहीं होंगे, भले ही वह रावण जैसे शक्तिशाली विरोधी की ही क्यों न होय।

वहीं पहले एक बातचीत में यश ने कहा था, मुझे अपने फैंस के सेंटिमेंट्स के बारे में बहुत सावधान रहना होगा, वे बहुत इमोशनल हैं और जब मैं उनकी इच्छा के खिलाफ जाता हूं तो वे ओवर-रिएक्ट करते हैं। रावण की भूमिका को ठुकराने का यश का फैसला उनका उनके फैंस के प्रति कमिटमेंट और उनके अटूट समर्थन को दर्शाता है।

हालांकि ऐसा करके उन्होंने एक एक्टर के तौर पर अपने वर्सेटाइल टैलेंट को दिखाने का मौका गंवा दिया है. लेकिन यश की अपने फैंस के प्रति निष्ठा सबसे ऊपर है। बता दें कि नितेश तिवारी के बड़े प्रोजेक्ट 'रामायण' में भगवान श्री राम का रोल बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ऑफर किया गया है।

वहीं सीता के रोल के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आया है। खैर फिल्म को लेकर फैंस अधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इससे पहले अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

Read more about: yash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X