साउथ सुपरस्टार यश ने अपने परिवार संग की 'वरमहालक्ष्मी पूजा', सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

South Superstar Yash: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनको फैंस पसंद करते हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार यश की फैमली फोटोज वायरल हो रही है, जो कि इंटरनेट पर जमकर पसंद की जा रही हैं और फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीरों में यश अपनी फैमली संग 'वरमहालक्ष्मी पूजा' करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यश की फैमली फोटोज-
केजीएफ' स्टार यश अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखते हैं। एक्टर बहुत कम ही सोशल मीडिया पर अपनी फैमली फोटोज साझा करते हैं, हाल ही में उन्होंने पूजा करते हुए फैमली फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरें देखकर फैंस केजीएफ स्टार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इन खूबसूरत तस्वीरों में एक्टर की पत्नी राधिका पंडित और बच्चों आयरा व यथर्व पूजा कर रहे हैं। एक्टर बच्चों संग ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहा है। यश जहां ऑरेंज बॉर्डर वाली क्रीम कलर की धोती और दुपट्टा पहने हुए थे, वहीं राधिका ने येलो एंड पर्पल कलर की ट्रेडिशनल साड़ी कैरी की थी । अपने लुक को राधिका ने गोल्डन ज्वेलरी, सटल मेकअप और बालों में गजरा लगाकर कंप्लीट किया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए तस्वीरें-
एक फोटो में जहां यश माता लक्ष्मी की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं एक अन्य फोटो में उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "आशा है कि आप सभी को वरमहालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ होगा और यह दिव्य त्योहार सभी के जीवन में खुशी, स्वास्थ्य और अंतहीन समृद्धि लाएगा। शुभ दिन के कुछ यादगार पल साझा कर रही हूं।'' जाहिर है कि केजीएफ स्टार यश को तो हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं, फैंस यश को जमकर प्यार करते हैं। यश की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications