साउथ सुपरस्टार Sharwanand-Rakshitha Reddy की शादी की तस्वीरें आई सामने, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

Sharwanand-Rakshitha Reddy

Superstar Sharwanand-Rakshitha Reddy's wedding: इन दिनों लगातार साउथ इंडस्ट्री से शादी की खबरें सामने आ रही हैं और एक के बाद एक सेलेब्स की शादी की खबरों के साथ फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अभी सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार शारवानंद और रक्षिता रेड्डी की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

जाहिर है कि, बीते दिनों वरुण तेज की सगाई की खबर सामने आई थी। वहीं अब एक्टर शारवानंद ने रक्षिता रेड्डी संग सात फेरे ले लिए। इस कपल ने 3 जून को साउथ रीति-रिवाजों से जयपुर में शादी की।

इस कपल ने जयपुर के लीला पैलेस होटल में धूम-धाम से शादी रचाई। इस वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। शारवानंद और रक्षिता रेड्डी की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत शुक्रवार से हुई थी।

इन तस्वीरों में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी शामिल रहे। इस दौरान शारवानंद के चचेरे भाइयों ने जोड़े को पूल में भी धकेला और जमकर मस्ती की। इस शाही शादी में ग्लोबल स्टार राम चरण भी शामिल हुए।

राम चरण ने इस खास मौके पर जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने इस खास मौके पर ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे। राम चरण के अलावा शादी में सिद्धार्थ, प्रोड्यूसर वामसी और कई राजनेताओं ने भी शिरकत की।

शारवानंद और रक्षिता रेड्डी ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। रक्षिता एक आईटी एम्पलाई हैं और तेलुगु देशम पार्टी के राजनीतिज्ञ बोज्जला गोपाल कृष्ण रेड्डी की पोती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X