साउथ सुपरस्टार काजल अग्रवाल ने बनाया इस अनोखी चीज़ से केक, देखिए क्या कर रहे हैं सितारे
इस समय पूरा देश लॉकडाउन में घर में कुछ ना कुछ तो कर ही रहा है। और अब साउथ सुपरस्टार काजल अग्रवाल ने घर में बनाया है एक अनोखा केक। अनोखा इसलिए क्योंकि ये केक ना आटे का बना है और ना ही मैदे का।
ये केक बना है गाजर का। जी हां यानि कि ये केक काफी पौष्टिक है। काजल ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि ये केक चीनी के बिना है।

काजल ने बताया कि दोपहर में जब कुछ चटर पटर खाने का मन करे तो ये केक और चाय सबसे सही उपाय है। उन्होंने केक बनाने का सामान भी शेयर किया और लिखा - 1/2 बादाम का आटा, आधा चम्मच सेंधा नमक, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच इलाईची और आधा कप नटमेग, 3 अंडे, 2 चम्मच शहद, थोड़ा सा नारियल तेल, डेढ़ कप गाजर, 2 - 3 खजूर। अच्छे से मिलाईए और 30 मिनट के लिए 180 डिग्री पर बेक कर लीजिए।
देखिए इस समय बॉलीवुड सितारे कैसे काट रहे हैं अपना समय -


Click it and Unblock the Notifications











