..................... South superstar Dhanush reached Tirupati Balaji temple, donated his hair - Hindi Filmibeat

Dhanush: साउथ सुपरस्टार धनुष पहुंचे तिरुपति बालाजी मंदिर, दान किए अपने बाल, सामने आई तस्वीरें

dhanush

Dhanush Visit Tirupati Temple: साउथ सुपरस्टार धनुष हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में बने रहते हैं, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही एक्टर की लगातार सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में धनुष की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें देखा जा सकता है कि धनुष ने तिरुपति बालाजी मंदिर में अपने बाल दान किए हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, धनुष दर्शन करने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर गए, जहां से अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। धनुष के साथ उनके दोनों बेटे यात्रा और लिंगा भी दर्शन करने गए, अब उस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं।

फोटोज में धनुष बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सिर मुंडवाया है। कहा जा रहा है कि धनुष ने तिरुपति मंदिर में अपने बाल दान किए हैं, धनुष ने तिरुपति मंदिर पहुंचकर वहां पूजा की, दोनों बेटे के साथ-साथ उस दौरान धनुष के माता-पिता भी उनके साथ मौजूद रहे।

इन दिनों बैसे धनुष अपनी अपकमिंग फिल्म कैप्टन मिलर को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर की तो 30 जून को इसका फर्स्ट लुक शेयर किया गया है।

फर्स्ट लुक में धनुष लंबे बालों और लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। धनुष की ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है हालांकि अभी डेट सामने नहीं आई है। कैप्टन मिलर के अलावा हाल ही में धनुष ने एक और फिल्म की घोषणा की है, जिसके लिए उन्होंने रांझणा के डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में धनुष के लुक को देखकर फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: dhanush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X