..................... South Superstar Dhanush new look see fans were shocked,ask many questions - Hindi Filmibeat

Dhanush:एक्टिंग छोड़ रहे या किसी नई फिल्म की तैयारी कर रहे, धनुष के नए लुक को देख फैंस ने किए सवाल

Dhanush Latest Look

Dhanush Latest Look: साउथ सुपरस्टार धनुष आज अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोमवार को अभिनेता मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान धनुष का वीडियो सामने आया है, जिसमे उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। फैंस इसको लेकर कई सारे सवाल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके है। हिंदी फैंस भी उनकी एक्टिंग के दीवाने है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है।

इस वक्त फिल्मों को लेकर धनुष खबरों में नहीं आए हैं बल्कि अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं, दरअअसल सोमवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

इस दौरान धनुष का वीडियो सामने आया है, जिसमे उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। सोमवार सुबह धनुष मुंबई एयरपोर्ट पर पिंक कलर की स्वेटशर्ट और ट्रैक पेंट पहने स्पॉट हुए।

इस दौरान अभिनेता ने अपने नए लुक से सभी को हैरान कर दिया। धनुष की बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बालों में देख पैपराजी भी उनसे उनके इस लुक के बारे में पूछते नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- मुझे लगा बाबा रामदेव कपड़े पहनकर आए हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लग रहा है बाबा रामदेव की बायोपिक बनाने वाले हैं। तीसरे ने लिखा- क्या आप बाबा रामदेव हैं? इसके साथ ही कई सारे लोगों ने कहा है कि कहीं अभिनेता फिल्मों को तो नहीं छोड़ रहे हैं।

बता दें, इससे पहले खुद एक्टर ने अपने लुक की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसी के साथ उन्होंने लिखा था, वाथी प्रमोशन स्टाइल, मेरा पसंदीदा हेयर स्टाइल।

वहीं अगर हम वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर वाथी' में नजर आए थे। इसका निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ संयुक्ता मेनन भी नजर आ रही है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: dhanush dhanush latest look
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X