ओटीटी प्लेटफार्म पर इस दिन रिलीज होगी साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वारिसु’

फैमिली एंटरटेनमेंट मूवी 'वारिसु' जल्द ही घर बैठे ओटीटी प्लेटफार्म पर अवेलेबल होने वाली है। जिन लोगों ने सिनेमा हॉल में जाकर अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, निश्चित रूप से उनके लिए यह एक अच्छी खबर हो सकती है। साउथ इंडियन सुपरहिट फिल्म 'वारिसु' को जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन पर 'वारिसु' को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में विजय थलापति के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं।
'वारिसु' का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली ने किया है। फिल्म की कहानी एक आदर्श बेटे (विजय थलापति) की है, जो अपने परिवार और पारिवारिक बिजनेस को विलेन के हाथों से बचाने की कोशिश कर रहा है। बताया जाता है कि विजय थलापति की इस फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए अमेजॉन प्राइम को मोटी रकम अदा करनी पड़ी है। हालांकि अभी तक इस बाबत फिल्म के मेकर्स या अमेजॉन प्राइम की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गयी है।
'वारिसु' ने ग्लोबली करीब 250 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ओटीटी प्लेटफार्म पर यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी। इस फिल्म की सफलता और विजय थलपति के साथ काम करने के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा था, "वारिसु को दर्शकों का जितना प्यार मिला, उससे मैं अभिभूत हूं। और विजय सर के साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने के जैसा है।" वहीं दूसरी तरफ विजय थलपति अपने अगले प्रोजेक्ट 'थलपति 67' को लेकर व्यस्त हो गये हैं। फिल्म में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर लोकेश कनगराज डायरेक्ट करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications













