..................... South Music Composer Gv Prakash Slams Authorities After Watching Snakes Crawling Video Of Girls College - Hindi Filmibeat

VIDEO: महिला कॉलेज के टॉयलेट कमोड में रेंग रहे थे सांप, मंजर देख कांप उठा स्टार, फिर बुरी तरह भड़का

Gv Prakash Snakes Crawling Video

Gv Prakash Snakes Crawling Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसा वायरल होने लगता है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। साथ ही कई बार तो कुछ मुद्दों पर सेलिब्रिटीज भी आवाज उठाते हुए नजर आते हैं। लेकिन अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसको देखने के बाद में साउथ के म्यूजिक कंपोजर, एक्टर और प्रोड्यूसर जी वी प्रकाश का गुस्सा फूट पड़ा।

दरअसल आपको बता दें कि प्रकाश ने एक पोस्ट के जरिए सरकारी अथॉरिटीज पर निशाना साधा और अपनी भड़ास निकाल डाली। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और यह काफी विचलित कर देने वाला है। बता दे कि तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में महिला सरकारी कॉलेज के टॉयलेट के कमोड में कई साँपो के रेंगते हुए का वीडियो वायरल हुआ।

अब इस मंजर को देखने के बाद में कॉलेज के भीतर स्वच्छता और सुरक्षा की खराब स्थिति उजागर हुई है। साथ ही छात्रों में डर और चिंता भी पैदा हो गई है। लेकिन हम हाल ही में साउथ एक्टर और म्यूजिक कंपोजर जी वी प्रकाश ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और कॉलेज के स्वच्छता मुद्दों पर सार्वजनिक और मीडिया की नजर भी डाली गई।

जी वी प्रकाश ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आई महिला शिक्षा उन लोगों को आवाज दे जो अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। चेय्यर अन्ना गवर्नमेंट कॉलेज की यह घटना बताई जा रही है और अब छात्रों ने कॉलेज सुविधाओं के खराब रख रखाव के बारे में भी अपनी चिंता जाहिर की है। छात्रों का आरोप है कि शौचालय की ठीक से सफाई नहीं होती और यहां आसपास झाड़ियां भी हैं।

Read more about: gv prakash viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X