शाहरुख खान के लिए इस एक्ट्रेस ने तोड़ा 'No Bikini Rule', 17 साल बाद दिखेगा बोल्ड अंदाज

Nayanthara to break her no bikini rule: साउथ की फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। नयनतारा की पॉपुलैरिटी हिंदीभाषी क्षेत्रों में भी अच्छी खासी है। शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर नयनतारा अपनी एक्साइटमेंट पहले भी जाहिर कर चुकी हैं।
वहीं, अब नयनतारा ने शाहरुख खान संग कर रही फिल्म के लिए खुद के बनाए एक नियम को तोड़ने का फैसला किया है। नयनतारा 16 सालों से 'नो बिकिनी रुल' को मान रही हैं लेकिन अब जवान में वो स्क्रीन पर बिकनी में नजर आएंगी। मेकर्स ने नयनतारा को ऐसा करने के लिए राजी कर लिया है।
वी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने 'पठान' में किया था। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के इस सीन को फिल्माने की सारी तैयारी हो चुकी है और काफी सोच विचार करने के बाद नयनतारा ने स्विमसूट पहनने का फैसला किया है।
बता दें कि नयनतारा पिछले 16 सालों से कभी फिल्मों में बिकिनी में नहीं नजर आई हैं। आखिरीबार 2007 में 'बिल्ला' में नयनतारा का बोल्ड अंदाज सिने प्रेमियों को नजर आया था। लेकिन, अब कहानी के अहम हिस्से के लिए नयनतारा ने ऐसा करना स्वीकार कर लिया है।
फिल्म 'जवान' की बात करें तो इसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, विजय सेतुपति के बारे में कहा जा रहा है कि उनका फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो है। फिल्म इस साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
