..................... south most famous villian Kabir Duhan Singh ties knot to haryana teacher seem wedding photos storms internet - Hindi Filmibeat

सबसे मशहूर विलेन ने हरियाणा की टीचर के रचाई शादी, दुल्हनिया के आगे फिकी पड़ी आलिया-कैटरीना

Kabir Duhan Singh

Kabir Duhan Singh Wedding: साउथ फिल्मों के सबसे मशहूर विलेन एक्टर कबीर दुहन सिंह ने शादी कर ली है। कबीर दुहन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और नेटिजंस उन्हें झोलिया भर के बधाईयां दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं 'शंकुतलम' एक्टर की दुल्हनिया।

क्रीम रंग की शेरवानी में दूल्हे बन कबीर दुहन सिंह ने अपने जीवन की इस नई पारी की शुरुआत की। वहीं कबीर की दुल्हनिया लाल रंग के जोड़े में सजी-धजी नजर आईं। फरीदाबाद के एक होटल में परिवारवालों और दोस्तो के बीच कबीर दुहन सिंह ने शादी की। इस शादी में हरियाणा के नामी हस्तियों ने भी शिरकत की।

कबीर दुहन सिंह की पत्नी का नाम सीमा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। कबीर ने कहा, 'मैं बहुत खुश और विनम्र महसूस कर रहा हूं। जीवन के इस नए सफर के लिए मैं भगवान और आप सबके प्यार का आभारी हूं। सीमा एक बहुत अच्छी पत्नी हैं और मैं उनके लाइफ का सबसे बड़ा हीरो हूं।'

कबीर दुहन ने हाल ही में पत्नी सीमा के बारे में बताया था कि आखिर वह कौन हैं और क्या करती हैं। एक्टर ने कहा था कि, 'जब मैं सीमा से मिला तभी मुझे लगा कि यही हैं जो मुझे और मेरे परिवारवालों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं और संभाल भी सकती हैं। हालांकि वो बहुत ही साधारण परिवार से आती है जहां उनके यहां कोई भी फिल्म इंडस्ट्री में काम नही करता । पेशे से वो एक टीचर हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं।'

हाल में ही कबीर दुहन गुना शेखर के डायरेक्शन में बनी सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन स्टारर फिल्म 'शकुंतलम' में 'किंग असुर' की भूमिका में नजर आए थे। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाले हैं।

Read more about: kabir duhan singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X