गाड़ी में मिली एक्टर Lee Sun Kyun की लाश, मौत का कारण जानकर सन्न रह जाएंगे आप

South Korean Actor Lee Sun Kyun Death- साउथ कोरिया के मशहूर अभिनेता ली सुन क्युन को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। पता चला है कि अभिनेता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बुधवार 27 दिसंबर को सियोल में ली की लाश मिली है।
कहा जा रहा है कि उन्होने आत्महत्या की है लेकिन इसको लेकर आधिकारिक खबर नहीं आई है। ऑस्कर विनिंग फिल्म पैरासाइट के एक्टर ली-सुन-क्युन 48 साल के थे। Reuters की एक रिपोर्ट है कि Lee Sun Kyun अपनी गाड़ी के अंगर ही बेहोशी की हालत में पाए गए थे।
जांच करने पर पता चला था कि ली मर चुके हैं और मृत अवस्था में उनका शरीर गाड़ी में है। एक्टर की पत्नी ने कहा है कि घर में उनको एक नोट मिला है जिसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो एक सुसाइड नोट है।
इस नोट को एक्टर ने तब घर पर छोड़ा था जब वो बाहर निकल रहे थे। इस नोट के मिलते ही ली की पत्नी ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। लोकल पुलिस को ऐसी आशंका है कि एक्टर ने सुसाइड किया है। लेकिन पुलिस ने किसी तरह का आधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं किया है।
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस सदमें में हैं। लगातार अभिनेता को श्रद्धांजलि दी जा रही है, फैंस ये मान नहीं पा रहे हैं कि उनके चहेते सितारे की मौत हो चुकी है।
कुछ समय पहले अभिनेता एक ड्रग केस में फंसे थे जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। उनपर अवैध रुप से ड्रग्स का सेवन करने का आरोप लगा था। 1975 में जन्मदिन ली ने कई शानदार फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया था। साउथ कोरिन इंड्स्ट्री की एक बड़़ा नाम थे।


Click it and Unblock the Notifications