Death News: 39 साल की उम्र में टॉप एक्टर की मौत, आखिरी पोस्ट से मचा बवाल
Jung Eun woo: दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय अभिनेता जंग यून-वू अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी 11 फरवरी 2026 को 39 वर्ष की उम्र में मौत हो गई है। अभी तक मौत का कारण सामने नहीं आया है।

उनका नाम कई टीवी सीरियल और फिल्मों से जुड़ा था। उन्होंने 2006 में एक्टिंग की शुरुआत की थी और करीब 20 साल तक काम किया। उन्होंने कई हिट शोज़ में अभिनय किया, जैसे Bride of the Sun, Welcome to Waikiki 2 और My Only One।
सबसे खास बात यह है कि उन्होंने मारने से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। उस पोस्ट में उन्होंने अपने साथ ही दो मशहूर कलाकारों, लेस्ली चुंग और एमी वाइनहाउस की तस्वीरें भी डाल दी थीं और लिखा था - "Missed, envious, regrettable" यानी "याद, ईर्ष्या, पछतावा।"
लेस्ली चुंग और एमी वाइनहाउस दोनों कलाकार भी कम उम्र में दुनिया छोड़ चुके हैं, इसलिए लोग समझ रहे हैं कि यह पोस्ट कुछ खास भावनाओं को दर्शाती है।
उनके fans और साथ काम करने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें Goodbye कहा है और उनके परिवार को संवेदनाएँ भेज रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी भी चालू है।


Click it and Unblock the Notifications











