एक्ट्रेस के सामने से गुजरना शख्स को पड़ा महंगा, कैमरे के सामने ही पीटा और फिर दूसरे व्यक्ति को लगाई डांट

Lakshmi Manchu

Lakshmi Manchu Video: तेलुगु एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने दुबई में आयोजित SIIMA (साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स) में भाग लिया। फंक्शन में उन्होंने भूरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं। लेकिन इसी अवॉर्ड नाइट वो एक ऐसे कारण की वजह से वो सबसे ज्यादा सुर्खियों आईं, वो थी उनकी अजीब हरकत।

लक्ष्मी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। लेकिन, इसके बावजूद अवॉर्ड शो में इंटरव्यू देते वक्त उनका एक अजीब सा सामना हुआ। जब वह रिपोर्टर से बात कर रही थीं, तभी एक आदमी कैमरे के सामने चला गया। इस पर लक्ष्मी नाराज हो गईं और उन्होंने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी, जिसे देखने के बाद नेटिज़न्स आश्चर्यचकित रह गए।

कैमरे के सामने चलने पर लक्ष्मी मांचू द्वारा एक आदमी को पीटने और दूसरे पर चिल्लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्ष्मी शख्स पर गुस्सा होते हुए कहती हैं, "कैमरे के पीछे जाओ यार, बेसिक।"

आपको बता दें, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अवॉर्ड नाइट के लिए अपने लुक की फोटोज शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा, "ग्लैमर में ताज पहनाया गया, SIIMA तेलुगु और तमिल अवार्ड्स नाइट के लिए भव्यता में लिपटा हुआ।"

एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू की बात करें तो वह मशहूर अभिनेता मोहन बाबू और फिल्म निर्माता विद्या देवी की बेटी हैं। तेलुगु सिनेमा में अपने काम के अलावा, लक्ष्मी ने 'लास वेगास,' 'डेस्परेट हाउसवाइव्स,' 'लेट नाइट्स विद माई लवर' और 'मिस्ट्री ईआर' जैसी वेब सीरीज में भूमिकाओं के साथ अमेरिकी टेलीविजन में भी कदम रखा है।

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम के बारे में बात करे तो उन्होंने 2011 में फिल्म 'अनागनागा ओ धीरुडु' में एक एक्ट्रेस के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके अलावा, उनकी फिल्मोग्राफी में 'लक्ष्मी बम', 'W/O राम', 'पिट्टा कथलू', 'मॉन्स्टर' जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2006 में चेन्नई के एक आईटी पेशेवर एंडी श्रीनिवासन से शादी की। दंपति की एक बेटी है।

More from Filmibeat

Read more about: lakshmi manchu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X