एम करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और धनुष
Recommended Video

तमिलनाडु के पूर्व सीएम और साउथ की राजनीति के सबसे बड़े चेहरे रहे करुणानिधि का 7 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधिन हो गया। बता दें कि उसके बाद से ही उनको समर्थकों में शोक का माहौल है। ऐसे में दक्षिण भारत के कई बड़े सुपरस्टार्स उनको श्रद्धांजली देने पहुंचे है जिनमें सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और धनुष शामिल है। बता दें कि आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और लाखों की भीड़ में समर्थक वहां मौजूद रहेंगें।
जब खबर आई थी कि उनकी हालत सही नहीं है तब से ही अस्पताल के बाहर हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। करूणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद को संभाला था।

कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शाम उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। वो करीब 50 साल से डीमके के पार्टी चीफ रहे हैं।
करूणानिधि का साहित्य से सिनेमा तक और सिनेमा से राजनीति तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्हें कलाईनार की उपाधि दी गई है।
कलाईनार का मतलब है वो जो कला का विद्वान हो। इसमें कोई शक नहीं है कि उनके समर्थक काफी ज्यादा दुखी है और उनकी पार्टी का एक बड़े चेहरा उनको अलविदा कहकर चला गया है।


Click it and Unblock the Notifications











