पापा की गोद में नज़र आ रही ये बच्ची शाहरुख खान संग रच चुकी है इतिहास, 27 की उम्र में किया धर्म परिवर्तन

इस तस्वीर में पापा की गोद में एक बहुत ही प्यारी सी बच्ची नजर आ रही है जो कि आज सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार है। इसने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी हुनर के झंडे गाढ़ दिए और शाहरुख खान के साथ पहले ही फिल्म में 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया।
अगर आप भी इस बच्ची को नहीं पहचान पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा है। नयनतारा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक अच्छी खासी पहचान बना ली है। फिल्म जवान में वह शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थी।
इसी के अलावा आपको बता दें कि नयनतारा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी और इसी में उन्होंने झंडे गाढ़ दिए। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है। 2003 में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और उनकी पहली मलयालम फिल्म थी। इसके बाद तमिल और तेलुगु में भी उन्होंने काम किया।
नयनतारा ने इतना काम करने के बाद कन्नड़ फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया और 2010 में सुपर फिल्म में काम किया था। उन्हें 2011 में एक तेलुगू फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया। वह बचपन से एक ईसाई थी और 2011 में उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया और आधिकारिक तौर पर अपना नाम नयनतारा कर लिया।
एक वक्त था जब नयनतारा का नाम प्रभु देवा के साथ में जोड़ा जाता था। दावा तो यह भी किया जाता है कि यह एक्ट्रेस ने प्रभु देवा से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाया था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए और 2022 में एक्ट्रेस नेम फिल्म मेकर विग्नेश शिवम के साथ में शादी कर ली। अब एक्ट्रेस के दो जुड़वा बच्चे हैं।
इसी के अलावा नयनतारा को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री माना जाता है और वह एक फिल्म के लिए 20 से 25 करोड़ की फीस भी ले लेती है। फोर्ब्स की इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में साउथ की ओर से शामिल होने वाली नयनतारा सिर्फ एकमात्र फीमेल एक्टर रही और उनकी नेटवर्थ भी 200 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है।


Click it and Unblock the Notifications














