तुनिषा शर्मा के बाद, अब साउथ एक्टर Sudheer Varma ने की खुदकुशी, वजह जानकर हिल जाएंगे आप!

sudheer varma

हाल ही में खबर आई थी कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शूटिंग सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। मौत की ये गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि साउथ से एक बुरी खबर आ रही है। जी हां, दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता सुधीर वर्मा ने खुदकुशी कर ली है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने विशाखापत्तनम स्थित अपने आवास पर जहर खाकर आत्महत्या की।

उनके साथ काम कर चुके सुधाकर ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की है। खबरें हैं कि वो फिल्मों में अच्छे रोल्स ने मिलने के कारण काफी दुखी थे और डिप्रेशन में थे। इसके बाद फैंस काफी ज्यादा आहत हैं और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर सामने आई लोग उनको लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं। सुधीर वर्मा की उम्र महज 33 साल थी और लगातार अच्छा काम कर रहे थे।

इन फिल्मों में किया अभिनय

सुधीर वर्मा ने अपने शानदार करियर में कुंदनपु बोम्मा, सेकेंड हैंड, शूट आउट एट अलेरू जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। जबकि उन्होने अपने करियर की शुरुआत 2013 में फिल्म 'स्वामी रा रा' से की थी।

लेकिन उन्हें पहचान 'कुंदनपु बोम्मा' के जरिए मिली। इस फिल्म के लिए सुधीर वर्मा को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म को सबसे शानदार फिल्म माना जाता है। फिलहाल वो हमारे बीच नहीं है और फैंस उनके लिए काफी दुखी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sudheer varma tunisha sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X