साउथ एक्टर Sharwanand आज जयपुर में रक्षिता रेड्डी संग करेंगे शादी, रामचरण और दूसरे स्टार भी होगें शामिल

Sharwanand-Rakshita Reddy Wedding: साउथ अभिनेता शारवानंद आज जयपुर में रक्षिता रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस शादी में साउथ के कई सारे सुपरस्टार शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी तो शारवानंद के दोस्त रामचरण इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे चुके हैं।
शारवानंद और रक्षिता रेड्डी की शादी-
शुक्रवार को, इस जोड़े ने हल्दी के साथ प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत की, इसके बाद रात में संगीत का आयोजन किया गया। अभिनेता ने अपने परिवार के साथ दिल खोलकर डांस किया।
सोशल मीडिया पर दूल्हे के करीबी दोस्त राम चरण के संगीत में पहुंचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में शारवानंद अपनी हल्दी सेरेमनी में स्टेज पर कुछ लड़कियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रामचरण ने भी अपनी मौजूदगी से इस हल्दी सेरेमनी में चार चांद लगा दिया। इस समारोह में एथनिक वियर में रामचरण काफी डैशिंग दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
#Congress TPCC State General Secretary Patel Ramesh Reddy Family With Man Of Masses #RamCharan 🦁🔥 pic.twitter.com/IM7vaIsGD0
— Raees (@RaeesHere_) June 2, 2023
कल जयपुर से शारवानंद की हल्दी की रस्म का एक इनसाइड वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। अभिनेता को हल्दी में भिगोया हुआ देखा गया और उनके परिवार द्वारा उन्हें पूल में धकेल दिया गया। शारवानंद की शादी के और भी वीडियो सोशल मीडिया पर आने की उम्मीद है।
इस पूरे वीडियो में शारवानंद के पूरे परिवार को काफी एंजॉय करते देखा गया था। राम चरण के फैंस भी उनके एथनिक अवतार को देखकर अभिनेता के कायल हो रहे हैं। आपको बता दें कि शारवानंद की शादी को लव कम अरेंज्ड एलायंस कहा जा रहा है।
खबरों की मानें तो अभिनेता की होने वाली पत्नी रक्षिता रेड्डी यूएसए की एक तकनीकी विशेषज्ञ हैं, जो आंध्र प्रदेश के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से जानते थे।
शादी में शामिल होने वाले गेस्ट-
शारवानंद और रक्षिता रेड्डी की शादी में गेस्ट लिस्ट को लेकर खबर है कि, आज अभिनेता की शादी में शारवानंद के दोस्त राम चरण, अखिल अक्किनेनी, राणा दग्गुबाती और कई अन्य लोगों के जयपुर में भव्य शादी में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, इस शादी की बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications