सिंघम विलेन प्रकाश राज बने कोरोना के हीरो, पूरे स्टाफ को दी तीन महीने की सैलेरी
इस समय पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और लॉकडाउन के बीच घर बैठ चुका है। ऐसे में सिंघम विलेन प्रकाश राज उन सबके लिए हीरो बनकर सामने आए हैं जो हर दिन के वेतन पर काम करते हैं और इस समय पैसों की तंगी झेल रहे हैं।
प्रकाश राज ने अपने प्रोडक्शन हाउस के पूरे स्टाफ और घर के पूरे स्टाफ को मई तक का वेतन एडवांस में दे दिया है। इस समय हालात कब सुधरेंगे किसी को नहीं पता।

प्रकाश राज ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर इस बात की सूचना दी। साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी ऐसा करने की गुज़ारिश की जो ऐसा करने में सक्षम है।
गौरतलब है कि पूरा भारत इस समय इस महामारी से डटकर लड़ रहा है और हर कोई अपनी ओर से पूरी मदद करने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी वीडियो बनाकर काम करने वालों को छुट्टी देने की सलाह दी और उनका वेतन ना काटने की गुज़ारिश की।


Click it and Unblock the Notifications











