मतदान के बाद प्रकाश राज प्रकाश राज ने बताया किसे दिया वोट, बोले- नफरत और देश को बांटने वालो...

Prakash Raj On Vote: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल यानी कि आज शुक्रवार को वोटिंग हुई। जहां पर कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान भी हुआ। अब इसी बीच साउथ के एक्टर्स भी इसमें बजट का हिस्सा लेते नजर आए और अपना वोट भी डाला। लेकिन बीजेपी के खिलाफ अपनी आवाज उठाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला।
वोट डालने के बाद में प्रकाश राज ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की। जिस पर उन्होंने कहा कि मेरा वोट मेरे अधिकार के लिए है। मेरी शक्ति यह चुनने के लिए है कि मेरा प्रतिनिधित्व कौन करेगा, संसद में मेरी आवाज कौन बन पाएगा। एक्टर ने इस पर जोर दिया और कहा कि एक उम्मीदवार चुना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण काम है। जिस पर आप विश्वास करते हैं।
प्रकाश राज ने आगे इस बात को आगे बढ़ाया और कहा कि "मैंने उसी उम्मीदवार को वोट दिया है जिस पर मैं भरोसा करता हूं। जो घोषणापत्र लाए हैं और बदलाव के लिए, उस नफ़रत और विभाजनकारी राजनीति की वजह से हमने पिछले दशक में देखी हुई है। जो नफरत और देश को बांटने का काम करते हैं मैं उनके खिलाफ वोट दिया है। मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र से ही एक बहुत ही अच्छे प्रतिनिधि को वोट दिया है।"


Click it and Unblock the Notifications











