ऋतिक रोशन निभा सकते हैं सौरव गांगुली का किरदार- खुद पूर्व कैप्टन ने इच्छा जाहिर की
ऋतिक रोशन भारतीय सिनेमा में सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं जिनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद है। सुपर 30 और वॉर जैसी दमदार फिल्मों के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे सबसे शक्तिशाली कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में, एक टॉक शो में, जब सौरव गांगुली से पूछा गया, "अगर उनकी बायोपिक बनाई जाती है, तो वह कौन होगा जो उनका किरदार निभाएगा?"
तो सौरव गांगुली ने जवाब दिया, "ऋतिक रोशन, मैं उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।" एक समय था जब लोगों को लगता था कि सुपर 30 में आनंद कुमार की भूमिका के लिए ऋतिक को कास्ट करना एक गलत निर्णय है क्योंकि इस किरदार में डी-ग्लैम लुक की जरूरत थी,

लेकिन सभी बाधाओं के बावजूद, ऋतिक ने न केवल किरदार को अपने भीतर उतार लिया, बल्कि वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए सभी के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications











