ऋतिक को सबसे पहले मेरे जैसी बॉडी बनानी चाहिए - सौरव गांगुली ने दिए बायोपिक टिप्स
खबरें थीं कि ऋतिक रोशन, करण जौहर की सौरव गांगुली बायोपिक के हीरो हैं। हालांकि ये खबरें अफवाहों से ज़्यादा और कुछ नहीं बन पाईं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सौरव गांगुली से ही पूछा गया कि उनकी बायोपिक कौन सा हीरो कर सकता है। लेकिन सौरव के दिमाग में ऐसे किसी हीरो का नाम ही नहीं आया जो परदे पर उनका किरदार निभा पाए।
थक हारकर मीडिया ने ही सौरव गांगुली को ऋतिक रोशन का नाम सुझाया। ऋतिक का नाम सुनने पर सौरव गांगुली का रिएक्शन था - उसके लिए पहले ऋतिक को मेरे जैसी बॉडी बनानी पड़ेगी।

सौरव गांगुली ने कहा - लोग ऋतिक को देखकर कहते हैं कि ऋतिक जैसी बॉडी बनाओ। लेकिन मेरी बायोपिक करने के लिए ऋतिक को मेरे जैसे बॉडी बनानी पड़ेगी। गौरतलब है कि वॉर के बाद फैन्स परदे पर ऋतिक की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।
इस बीच कई प्रोजेक्ट्स के साथ उनका नाम जुड़ा है लेकिन फिलहाल अभी तक कोई प्रोजेक्ट फाईनल नहीं है। अफवाहें थीं कि ऋतिक, यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते हैं, जिसकी घोषणा, यश चोपड़ा के जन्मदिन पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications











