Saurav Ganguly Biopic- मैदान पर बंगाल टाइगर बनकर दहाड़ेंगे रणबीर कपूर? तगड़ी डिटेल्स आई सामने!

कई ऐसी बायोपिक्स बनी हैं जो कि काफी पसंद की गई हैँ। सुपरस्टार रणबीर कपूर ने भी फिल्म संजू में संजय दत्त का किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि इसके बाद उनको किसी बायोपिक में नहीं देखा गया। लेकिन इस वक्त उनको लेकर फिर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि उनके फैंस के लिए शानदार है। दरअसल एक बायोपिक से उनकी नाम जुड़ रहा है।
हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व कप्तान सौरव गांगुली के बारे में, उनकी बायोपिक को लेकर खबरें हैं। लेकिन मजेदार बात ये है कि सौरव गांगुली के किरदार को रणबीर कपूर निभाने वाले हैं। ये सोचकर ही मजा आ जाता है कि दादा बनकर रणबीर कपूर मैदान में छक्के और चौंकों की बरसात करते दिखने वाले हैं।
हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन खबरें ये हैं कि उन्होने हाल ही में इस बायोपिक की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। रिपोर्ट्स हैं कि 'दादा' के जीवन पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही कोलकाता में शुरू की जाएगी।
अब फैंस को ये इंतजार है कि इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर के नाम का ऐलान कब होगा। रणबीर कपूर की तरफ से भी इस फिल्म को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
वर्कफ्रंट पर वो फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी मजेदार साबित होगी। इस फिल्म में श्रद्धा को एक अलग तरह के किरदार के साथ देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











