..................... Sourav Ganguly Biopic: Producer Luv Ranjan Meets Dada at his Kolkata house, Shoot begins at end of 2023 - Hindi Filmibeat

सौरव गांगुली और लव रंजन ने की मुलाकात, जल्द शुरु होगा किक्रेटर की बायोपिक पर काम

Sourav Ganguly Biopic,

Sourav Ganguly biopic: कई सारे भारतीय किक्रेटरों पर फिल्में बन चुकी हैं लेकिन इस बार जिस किक्रेटर पर फिल्म बन रही है वह है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, जी हां सही सुना आपने सौरव गांगुली की बायोपिक बनने की घोषणा काफी समय पहले ही हो चुकी है, अब फिल्म की शूटिंग पर जल्द ही काम शुरु होगा।

सौरव गांगुली पर बायोपिक-

2021 में गांगुली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी थी कि इसका निर्माण लव फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म के ऐलान के बाद से ही प्रशंसक काफी उत्सुक हैं और अब इससे जुड़ा एक अपडेट सामने आया है।

दरअसल, बायोपिक की शूटिंग साल के अंत में शुरू होने वाली है।सूत्रों ने जानकारी दी है कि निर्देशक और निर्माता अंकुर गर्ग और लव रंजन शुक्रवार को गांगुली से कोलकाता में उनके बेहाला स्थित घर पर मिले थे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने गांगुली से फिल्म को लेकर चर्चा की।

कहा जा रहा है कि निर्देशकों ने गांगुली के जीवन की विभिन्न घटनाओं को रिकॉर्ड किया है। उन्होंने गांगुली की पत्नी डोना गांगुली और उनके करीबियों की भी रिकॉर्डिंग की है ताकि वह फिल्म में भरपूर मनोरंजन दिखा सके।

सूत्र के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है, जिसमें गांगुली के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी और रोचक कहानियां शामिल हैं। इस कहानी को लेकर सूत्रों के अनुसार खबर आई थी कि इसमें बहुत कुछ ऐसा दिखाया जाने वाला है जो कि सौरव गांगुली की जिंदगी के बारें में किसी को पता नहीं।

बायोपिक में मुख्य किरदार कौन अभिनेता निभाएगा-

बहुत पहले ही बायोपिक में दादा का किरदार निभाने के लिए सबसे पहला नाम रणबीर कपूर का सामने आ रहा है। हालांकि, रणबीर पहले ही यह बता चुके हैं कि उनसे फिल्म के लिए किसी ने संपर्क नहीं किया है और वह 'एनिमल' के बाद ब्रेक पर जाएंगे।

इसके अलावा आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को बड़े बजट में बनाया जाएगा और यह सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। फिलहाल किसी भी नाम की कोई पुष्टि नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X