होली में सब कुछ भूली ये एक्ट्रेस, ढोल पर बैठकर ऐसी झूमीं सब देखते रहे नौटंकी, पीछे से ढोल वाले ने...

Soundarya Sharma Holi

Soundarya Sharma Holi: एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा इन दिनों 'बिग बॉस 16' को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। सौंदर्या शर्मा रीयल लाइफ में काफी बोल्ड और बिंदास और अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं अब इस हसीना ने अपने होली के वीडियो से सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। सौंदर्या शर्मा ने ऐसे बिंदास अंदाज में होली सेलिब्रेट की है कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो बवाल मचा रहा है।

सामने आए और वायरल हो रहे इस वीडियो में सौंदर्या अचानक ही ढोल पर जा बैठती हैं और उसी पर बैठे-बैठे डांस करने लगती हैं। वहीं ढोल वाला ढोल बजाता रहता है। इस वीडियो को सौंदर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'बुरा ना मानो होली है।'

इस वीडियो पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। कई तो खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अभी ढोलवाले को बेचारा बोलें या फिर किस्मतवाला।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'जिंदगी हो तो ढोल वाले जैसी।'

यह नजारा मुंबई में हुई एक होली पार्टी का है, जिसमें लोगों की भारी भीड़ थी। सौंदर्या शर्मा से मिलने और साथ होली मनाने के लिए ढेरों फैन्स पहुंचे थे। सौंदर्या ने उनके साथ न सिर्फ डांस किया, बल्कि सेल्फी भी क्लिक की। देखिए सौंदर्या शर्मा के होली सेलिब्रेशन के वीडियो:

'बिग बॉस 16' में सौंदर्या शर्मा ने अपने गेम के साथ-साथ गौतम विज के साथ नजदीकियों के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन शो खत्म होने के बाद सौंदर्या और गौतम का रिश्ता भी खत्म हो गया। सौंदर्या शर्मा अब अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और कुछ प्रोजेक्ट्स पर डिस्कशन चल रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: soundarya sharma bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X