SOTY 2 TRAILER- टाइगर श्रॉफ, तारा और अनन्या का धमाका- Blockbuster ट्रेलर रिलीज
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे नजर आ रही है। ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि फिल्म काफी बड़ी सुपरहिट साबित होने वाली है। एक अलग तरह की कहानी और दमदार एक्शन के साथ 2019 के स्टूडेंट्स आने वाले हैं। तारा और अनन्या इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं।
इस ट्रेलर में आपको देखने मिलेगा कि टाइगर श्रॉफ किस तरह से कॉलेज के दौरान आई कई मुसीबतों का सामना करते नजर आ रहे हैं। शुरु में अनन्या पांडे और टाइगर के बीच सब कुछ ठीक नहीं होता है..

वो टाइगर का मजाक बनाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में शानदार म्यूजिक नजर आ रहा है। करण जौहर ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और ऐसी उम्मीद है कि फिल्म काफी बेहतरीन हो।
इस फिल्म के ट्रेलर का काफी बेसब्री से इंतजार था और अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। आप देखिए ये धमाकेदार ट्रेलर जो आपका दिल जीतने वाला हैं।


Click it and Unblock the Notifications