..................... Sorry Bhai' is new beginning for me: Chitrangada Singh | ये नई पारी है चित्रांगदा की - Hindi Filmibeat

ये नई पारी है चित्रांगदा की

By Staff

Chitrangada Singh
फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बालीवुड में कदम रखने वाली अदाकारा चित्रांगदा सिंह तीन वर्ष बाद 'सॉरी भाई' से दुबारा फिल्‍मों में कदम रखने जा रहीं है।

चित्रांगदा इसे दूसरी बारी न कहकर एक नई शुरूआत कह रहीं है। उनके अनुसार उन्‍होंने अब तक दो फिल्में की हैं। इस लिहाज से नई फिल्म को वापसी के तौर पर नहीं बल्कि नई शुरुआत के तौर पर लिया जाना चाहिए।

वे मानती हैं कि 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' की तरह 'सॉरी भाई' में भी काम करना महज एक इत्तेफाक है। बकौल चित्रांगदा, "जब निर्देशक ओनिर ने मुझे इस फिल्म की पटकथा भेजी तो उसे पढ़ने के बाद मैंने फिल्म के लिए हां कर दी।"

इस फिल्म में चित्रांगदा आलिया नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ फिल्म में बोमन ईरानी, शबाना आजमी, संजय सूरी और शरमन जोशी हैं।

चित्रांगदा सुधीर मिश्रा की अगली एक फिल्म 'और देवदास' में चंद्रमुखी की भूमिका निभा रही हैं। उनके पास मिश्र की एक अनाम फिल्म भी है जिसकी शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि चित्रांगदा ने वर्ष 2005 में गोल्फर ज्योति रंधावा से विवाह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X