..................... सोफी टर्नर ने कहा, भारत में लोग प्रियंका चोपड़ा की पूजा करते हैं | Sophie Turner says 'people in India worship Priyanka Chopra' - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने स्टारडम पर उनकी जेठानी ने कहा- "भारत में लोग प्रियंका को पूजते हैं"

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग दो दशक गुजार चुकी हैं। जाहिर है यहां उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने प्रियंका के स्टारडम पर बयान देते हुए कहा- प्रियंका इस वक्त भारत में बहुत बड़ी हस्ती हैं। वहां लोग उनकी पूजा करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर के बीच बहनों जैसा रिश्ता है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान सोफी की काफी तारीफ भी की थी।

 Sophie Turner

अब एक इंटरव्यू में जब सोफी ने प्रियंका से जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- हमारा रिश्ता बहुत प्यारा है। प्रियंका बहुत अच्छी हैं और मेरे घर से महज 10 मिनट की दूरी पर रहती हैं। केविन और डेनियल न्यू जर्सी में रहते हैं। हम उनसे मिलते रहते हैं। यह ऐसा है कि हम एक बड़े परिवार की तरह हैं क्योंकि दोनों भाई भी बेस्ट फ्रेंड्स की तरह हैं।

वहीं, प्रियंका के स्टारडम पर सोफी ने कहा- मुझे खुद को याद दिलाते रहना पड़ता है कि बॉलीवुड में 20 साल का उनका करियर है। वह अभी भारत की बहुत बड़ी चीज है। जब हम निक और प्रियंका की शादी के लिए इंडिया गए थे तब हमें रॉयल ट्रीटमेंट दिया गया था। वहां लोग उन्हें पूजते हैं।

हम्म्म.. प्रियंका की फैन फॉलोइंग वाकई में जबरदस्त है। भारत के लोग उनकी 'पूजा' तो नहीं करते, लेकिन हां उन्हें प्यार बहुत करते हैं।

बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा 2019 में बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। फिलहाल प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म से नहीं जुड़ी हैं। लेकिन राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द वाइट टाइगर में भी नजर आने वाली हैं, यहां वो प्रोड्यूसर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X