इस हसीना को देखकर अनजान शख्स ने खोल ली अपनी पैंट, एक्ट्रेस ने कहा- 'अक्सर मर्द बाइक पर बैठकर...'

Sophie Choudhary News: बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने हाल ही में मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में हुई एक घटना के बारे में बताया। इस घटना ने सोफी चौधरी को झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने बताया कि कैसे एक आदमी ने उनके सामने खुलेआम अश्लील हरकत की थी।
अश्लील हरकत का किया खुलासा
सोफी चौधरी ने हाल ही में बताया कि सिर्फ एक महीने पहले, जब वह एक गली से गुजर रही थीं, तो एक व्यक्ति ने उनके सामने अश्लील हरकत की। उन्होंने कहा- "यह अभी हाल ही में हुआ, लगभग एक महीने पहले बांद्रा में। मैंने एक आदमी को देखा जो सच में अपनी पैंट की जिप खोलकर सब कुछ दिखा रहा था। मैं अपनी कार से वहां से गुजर रही थी।"
कई बार हुईं ऐसी हरकतें
उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह हमेशा जानबूझकर होता है, कभी-कभी मर्द बिना किसी कारण के ऐसा करने लग जाते हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है जब मैं खार की गलियों में जाती हूं और बाइक पर बैठे आदमी रुक कर यह सब करने लगते हैं। ऐसी चीजें अक्सर होती हैं और यह बहुत ही घिनौना है।"
उन्होंने यह भी कहा- "यह हर देश में होता है। जब पहली बार किसी ने मेरे सामने ऐसी हरकत की थी, तब मैं स्कूल में थी और लंदन में रहती थी।"
'लोग आकर कमर पर हाथ रखते हैं'
उन्होंने इसी इंटरव्यू में सेलेब्रिटी होने के नुकसान के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा- "सेलिब्रिटी होने के नाते हमें एक आम समस्या का सामना करना पड़ता है - लोग हमारे पास आते हैं और कहते हैं कि क्या हम आपके साथ एक फोटो ले सकते हैं। लेकिन जब फोटो लेने की कोशिश करते हैं, तो चुपके से हाथ हमारी कमर के पीछे रख देते हैं। फोटो लेते वक्त वे अकसर हमें कमर से पकड़ने की कोशिश करते हैं।"
वह आगे कहती हैं- "अब मैं इतनी अलर्ट रहती हूं कि जब भी कोई फैन मुझसे फोटो के लिए कहता है तो मैं सबसे पहले कहती हूं, 'नो हैंड्स'। मेरी पूरी टीम भी इस मामले में एलर्ट रहती है। मैं इस मामले में बहुत सख्त हूं। किसी को क्या हक है कि वह मुझ पर हाथ रखे? मैं खुशी-खुशी आपके साथ एक फोटो खिंचवाऊंगी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपको मुझ पर हाथ रखने की इजाजत है।"
सोफी चौधरी का करियर
सोफी चौधरी के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के रूप में की थी और उनके कई हिट गाने हैं, जैसे- "हबीबी", "ले ले मेरा दिल" और "बेबीलव"। उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और डेविड धवन की फिल्म शादी नं. 1 से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके अलावा, वह प्यार के साइड इफेक्ट्स, शूटआउट एट वडाला, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा! जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
2014 में वह रियलिटी शो बिग बॉस 8 की कंटेस्टेंट भी बनीं, लेकिन चौथे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गईं। उसी साल उन्होंने झलक दिखला जा 7 में भी हिस्सा लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











