..................... Sophie Chaudhary's 10-kilo costume | 10 किलो का परिधान पहना सोफी ने - Hindi Filmibeat

10 किलो का परिधान पहना सोफी ने

By Staff

Sophie Choudhary
गायिका व अभिनेत्री सोफी चौधरी ने फिल्म 'किडनेप' में 10 किलोग्राम का परिधान पहना था। यह परिधान संजय दत्त के साथ आइटम नंबर करते हुए पहना गया था।

इस परिधान की डिजाइनर शिल्पा भाटिया का कहना है कि इस गाने में सोफी ने दो अलग-अलग परिधान पहने हैं। इनमें से एक में पांच किलोग्राम के शीशे जड़े थे और दूसरे में 10 किलोग्राम के क्रिस्टल लगाए गए थे।

भाटिया कहती हैं कि सोफी काफी उत्साहित थी, उनका उत्‍साह देखकर फिल्म के सदस्यों सहित मैं भी आश्चर्यचकित रह गई थी। कपड़े के वजन का प्रभाव उन्होंने अपने नृत्य पर दिखने नहीं दिया।

वे कहती हैं, "वहां का माहौल तब बड़ा ही मजाकिया हो गया था जब सोफी उस परिधान की जगह साधारण कपड़ों में आईं और उन्होंने कहा कि वे खुद को बेहद हल्का महसूस कर रही हैं और उन्हें ऐसा लग रहा है मानो उनका वजन बेहद घट गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X