..................... Sophia Leone Death Update Adult Film Actress family launched Go Fund Me for her funeral - Hindi Filmibeat

अडल्ट स्टार के परिवार के पास नहीं है अंतिम संस्कार के पैसे, मरने के बाद सौतेले पिता ने की ये डिमांड

Sophia Leone

Sophia Leone Death: मियामी में जन्मीं अडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन को 1 मार्च को उनके कमरे में बेहोश पाए जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। 26 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली सोफिया की मौत ने कई लोगों को झकझोर दिया है। अब उनकी मौत के बाद एक और बात सामने आई है, जो काफी हैरान कर देने वाली है।

सोफिया के सौतेले पिता, माइक रोमेरो ने सोफिया की मौत की खबर सोशल मीडिया पर दी और उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार की अभी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और इसलिए उन्होंने अंतिम संस्कार के खर्च के लिए धन इकट्ठा करने के लिए एक GoFundMe अभियान शुरू किया है।

उन्होंने अपने GoFundMe पेज पर लिखा, "सोफिया को उसके परिवार ने 1 मार्च, 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। मौत के कारणों की स्थानीय पुलिस द्वारा जांच अभी भी जारी है।"

रोमेरो ने अपने पोस्ट में कहा कि सोफिया की अचानक मौत से उसके परिवार और दोस्त सदमे में है, शोक मनाने और सोफिया के लिए न्याय मांगने के अलावा, परिवार को आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए वे तैयार नहीं थे। उन्होंने पोस्ट किया- "मैं इस कठिन समय के दौरान सोफिया के सभी फैंस और फॉलोवर्स तक पहुंच रहा हूं। सोफिया बिना किसी सवाल के सबसे बेहतरीन मेमोरियल की हकदार हैं और इसमें आप हमारी मदद कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "सोफिया को उनके परिवार ने 1 मार्च, 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। मौत के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।" वेबसाइट ने सोफिया को "एक प्यारी बेटी, बहन, पोती, भतीजी और दोस्त" के रूप में बताया। उनके पिता ने यह भी शेयर किया कि एक्ट्रेस को जानवरों और "विशेष रूप से अपने 3 पालतू जानवरों" से बहुत प्यार था। बयान में आगे कहा गया, "उन्हें ट्रैवल करने में मजा आता था और वह हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को मुस्कुराने की वजह देती थीं।"

तीन महीनों के अंदर, अडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में मौतों के कई मामले सामने आ चुके हैं और इसने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। इससे पहले काग्नी ली ने महज 36 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। बाद में उनका मामला जांच के लिए सौंप दिया गया। उनसे पहले, जनवरी में, जेसी जेन ओक्लाहोमा में अपने प्रेमी ब्रेट हसनमुलर के साथ मृत पाई गई थीं। जनवरी में ही पोर्न स्टार, थैना फील्ड्स का अपना लास्ट वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद 24 साल की उम्र में निधन हो गया। पेरू की इस अडल्ट एक्ट्रेस, का असली नाम अबीगैल था।

Read more about: sophia leone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X