अक्षय कुमार की सूर्यवंशी दीवाली के अगले दिन बॉक्स ऑफिस ओपनिंग, 50 करोड़ का है ओपनिंग रिकॉर्ड
अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ स्टारर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी का इंतज़ार फैन्स कब से कर रहे हैं और अब आखिरकार, फिल्म दीवाली के अगले दिन धमाका करने को तैयार हैं। सूर्यवंशी दीवाली पर रिलीज़ हो रही थी ये तय हो चुका था लेकिन कब, ये तय होना बाकी था। अब ये फिल्म 5 नवंबर को आखिरकार रिलीज़ होने जा रही है।
सूर्यवंशी सबसे पहले मार्च 2020 में रिलीज़ होेने वाली थी लेकिन फिर कोरोना ने पूरा पासा पलट दिया। इसके बाद एक बार फिर से अप्रैल 2021 में फिल्म की रिलीज़ तय की गई लेकिन एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर ने सारा प्लान चौपट कर दिया।

देखते ही देखते, सूर्यवंशी ने 19 महीने रिलीज़ का इंतज़ार किया है और अब ये दीवाली के अगले दिन रिलीज़ हो रही है। यानि कि दीवाली वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचने वाली है। गौरतलब है कि दीवाली के दिन अक्सर लोग पूजा में बिज़ी होते हैं जिससे फिल्मों के उसी दिन रिलीज़ होने से उनके ओपनिंग आंकड़ों पर असर पड़ता है।
ऐसे में सूर्यवंशी को दीवाली के अगले दिन रिलीज़ करने का एलान किया गया है। इस दिन रिलीज़ होने वाली सबसे अजीब फिल्म है ठग्स ऑफ हिंदुस्तान। आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, बॉलीवुड के दीवाली इतिहास की सबसे अजीब फिल्म होगी।
8 नवंबर 2018 को दीवाली के अगले दिन रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की ओपनिंग कर हर किसी को चौंका दिया था। इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर दीवाली के ही असर में 119 करोड़ की कमाई की। लेकिन इसके बाद पूरे हफ्ते में किसी तरह खुद का भार ढोते ढोते फिल्म 134 करोड़ पर पहुंची थी और फिर 145 करोड़ का लाईफटाईम कलेक्शन करते हुए फ्लॉप हो गई।

कृष 3, 240 करोड़
रिलीज़ डेट - दीवाली 2013
ओपनिंग - 24 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 68 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 240 करोड़
स्टेटस - ब्लॉकबस्टर

प्रेम रतन धन पायो, 207 करोड़
रिलीज़ डेट - 12 नवंबर 2015
ओपनिंग - 40 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 129 करोड़
पहला हफ्ता - 172 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 207 करोड़
स्टेटस - हिट

गोलमाल अगेन, 205 करोड़
रिलीज़ डेट - 30 अक्टूबर 2017
ओपनिंग - 30 करोड़
वीकेंड - 87 करोड़
पहला हफ्ता - 136 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 205 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट

हैप्पी न्यू ईयर, 205 करोड़
रिलीज़ डेट - 24 अक्टूबर, 2014
ओपनिंग - 42 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 106 करोड़
पहला हफ्ता - 157 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 205 करोड़
स्टेटस - प्लस

हाउसफुल 4, 204 करो़ड़
रिलीज़ डेट - 25 अक्टूबर 2019
ओपनिंग - 19 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 53 करोड़
ओपनिंग वीक - 141 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 206 करोड़
स्टेटस - हिट

जब तक है जान, 120 करोड़
रिलीज़ डेट - 13 नवंबर 2012
ओपनिंग - 15 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 81 करोड़
ओपनिंग हफ्ता - 98 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 120 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट

रा.वन, 118 करोड़
रिलीज़ डेट - 26 अक्टूबर 2011
ओपनिंग - 18 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 91 करोड़
पहला हफ्ता - 103 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 118 करोड़
स्टेटस - प्लस

ऐ दिल है मुश्किल, 112 करोड़
रिलीज़ डेट - 28 अक्टूबर 2016
ओपनिंग - 13 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 35 करोड़
पहला हफ्ता - 80 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 112 करोड़
स्टेटस - प्लस

सन ऑफ सरदार, 105 करोड़
रिलीज़ डेट - 13 नवंबर 2012
ओपनिंग - 10 करोड़
ओपनिंग वीकेंड - 95 करोड़
पहला हफ्ता - 83 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 105 करोड़
स्टेटस - हिट

शिवाय, 100 करोड़
रिलीज़ डेट - 28 अक्टूबर 2016
ओपनिंग - 10 करोड़
ओपनिंग वीकेंडे - 28 करोड़
पहला हफ्ता - 70 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन - 100 करोड़
स्टेटस - एवरेज


Click it and Unblock the Notifications












