सूर्यवंशी ट्विटर रिव्यू: ढोल लेकर थिएटर पहुंचे अक्षय कुमार के फैंस, जमकर आतिशबाजी, फैंस बोले- पैसा वसूल फिल्म
सिनेमाघरों में दिवाली का धमाका सूर्यवंशी के साथ हो चुका है। अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी दिवाली के मौके पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। सूर्यवंशी की रिलीज के बाद ट्विटर पर ऑडियंस रिलीज देखने को मिल रहा है। ट्विटर पर #AkshayKumar, #Sooryavashi, #Sooryavashiday, #SooryavanshiReview, #SooryavanshiInCinemasNow, #KatrinaKaif, #RohitShetty जैसे हैशटैग जमकर ट्रेंड हो रहे हैं।
फैंस ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और पैसा वसूल फिल्म बताया। इतना ही नहीं फैंस ने #Sooryavashiday के रूप में रिलीज डे को सेलिब्रेट किया। सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी, अभिनेता अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ सभी सितारे ट्रेंड कर रहे हैं।

ट्विटर पर फैंस की ढेर सारे फोटो वीडियो सामने आए हैं जहां फैंस ने अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का धमाकेदार सेलिब्रेशन बनाया। फैंस सिनेमाघर बैंड बाजा व ढोल लेकर पहुंचे। साथ ही फैंस ने जमकर बम व पटाखे फोड़ कर सूर्यवंशी का जश्न बनाया।

थिएटर्स के बाहर आतिशबाजी
ट्विटर पर ढेर सारे फोटो वीडियो सामने आए हैं जहां फैंस ने सिनेमाघरों के बाहर आतिशबाजी करते नजर आए। फैंस ढोल नगाढ़े लेकर थिएटर पहुंचे और सूर्यवंशी का जश्न बनाया।

फैंस को कैसी लगी सूर्यवंशी
ट्विटर पर फैंस ने सूर्यवंशी का रिव्यू किया और बताया कि उन्हें सूर्यवंशी कैसी लगी। फैंस ने बताया कि सूर्यंवशी फिल्म एकदम पैसा वसूल है। मास मसाला है और अक्षय व कैटरीना की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की।

सूर्यवंशी को बताया एवेंजर्स जैसा
एक फैन ने सूर्यवंशी का रिव्यू करते हुए लिखा, पहली बार बॉलीवुड में एवेंजर्स जैसा कारनामा हुआ है। पहली बार तीन सुपरकॉप एक साथ आकर कॉप वर्ल्ड बना रहे हैं। #RohitShetty ने #Singham, #Simbaa और #Sooryavanshi के साथ दिवाली का सबसे बड़ा धमाका किया है।

फिल्म क्रिटिक को कैसी लगी सूर्यवंशी
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सूर्यवंशी को ब्लॉकबस्टर का तमगा देते हुए 4.5 स्टार्स दिए। इसके अलावा भी कई क्रिटिक्स ने फिल्म को बढ़िया रेटिंग दी और तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications











