VIDEO सूर्यवंशी ट्रेलर लांच में देरी से पहुंचने पर रणवीर ने पैर पकड़ कर अजय- अक्षय से मांगी माफी
मुंबई में सोमवार को बहुप्रतिक्षित सूर्यवंशी का ट्रेलर लांच हुआ है। जहां पर फिल्म की पूरी कास्ट यानी कि अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने फिल्म की पहली झलक सभी के सामने पेश की। हालांकि ट्रेलर देरी से शुरू हुआ और अक्षय कुमार और अजय देवगन ने मजाक में इसकी वजह रणवीर सिंह को बताया और कहा कि हम तो समय से आ गए थे।
Recommended Video
केवल ये ही देरी से पहुंचे। इस पर रणवीर सिंह ने दोबारा से माीडिया के सामने माफी मांगी। लेकिन ट्रेलर शुरू होने से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर एंट्री लेते हुए ही अजय देवगन और अक्षय कुमार से अपनी मुलाकात में रणवीर सिंह ने उनके पैर पड़कर माफी मांगी।

अक्षय इस दौरान कैमरे में देखकर बोलते हैं कि ये पहला जूनियर एक्टर है जिसने चार सीनियर कलाकारों को चालीस मिनट इंतजार करवाया है। रणवीर सिंह कहते हैं कि सर, मैं बहुत दूर से आता हूं मेरी पत्नी टाउन में रहती हैं। इस पर अक्षय कुमार कहते हैं कि ये मीरा रोड के आगे से आता है।
फिर रणवीर सिंह दोबारा बोलते हैं कि मेट्रो का काम चल रहा है सर। अक्षय फिर से कहते हैं कि तू कुछ बोलने लायक नहीं है।बता दें कि फिल्म आतंकवाद के मुद्दे पर आधारित है, जिससे निपटने के लिए सूर्यवंशी का साथ देते हैं सिंबा और सिंघम। 4 मार्च को शाम 6 बजे के करीब फिल्म रिलीज होने वाली है। नीचे देखिए इसका VIDEO और कुछ लांच की मजेदार मस्ट वॅाच तस्वीरें..
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications