Sooryavanshi में अजय देवगन वन मैन आर्मी, फैंस ने कहा- सिंघम के आगे अक्षय 'सूर्यवंशी' फेल
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर लांच हो गया। इस ट्रेलर के आते ही फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन का साथ आना है।
यानी कि सिंबा, सिंघम और सूर्यवंशी। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर से अजय देवगन की एंट्री फैंस के लिए मस्ट वॅाच साबित होने वाली है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर #Singham से अजय देवगन को इस फिल्म की जान बताया जा रहा है।

साथ ही फैंस ये भी कह रहे हैं कि सिंघम के सामने सूर्यवंशी फेल है। कई लोगों का कहना है कि इस फिल्म को हम अजय देवगन की एंट्री के लिए देखने जायेंगे। बता दें कि फिल्म आतंकवाद के मुद्दे पर आधारित है, जिससे निपटने के लिए सूर्यवंशी का साथ देते हैं सिंबा और सिंघम। 4 मार्च को शाम 6 बजे के करीब फिल्म रिलीज होगी। नीचे देखिए फैंस के मजेदार रिएक्शन..
sooryavanshi akshay kumar ranveer singh rohit shetty katrina kaif सूर्यवंशी अक्षय कुमार अजय देवगन रणवीर सिंह रोहित शेट्टी कैटरीना कैफ


Click it and Unblock the Notifications