Sooryavanshi ट्रेलर लांच: कमीना कहने पर भड़के अक्षय कुमार, रणवीर ने कहा 'मेरा अक्की मुझे बचाएगा'

अक्षय कुमार,अजय देवगन और रणवीर सिंह की सूर्यवंशी का ट्रेलर मुंबई में सोमवार को रिलीज किया गया। इस मौके पर अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रणवीर सिंह और अजय देवगन भी मौजूद रहें। फिल्म के ट्रेलर की बात की जाए तो अक्षय कुमार का एक्शन और रणवीर सिंह और अजय देवगन के कैमियो ने ट्रेलर में ही फिल्म को सुपरहिट साबित कर दिया है।

Recommended Video

Akshay, Ajay & Ranveer Non-Stop Comedy & Laughter At Sooryavanshi Trailer Launch|FilmiBeat

लेकिन ट्रेलर लांच के दौरान मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार नाराज दिखाई दिए। इसकी वजह एक पत्रकार का सवाल रहा। रणवीर सिंह से एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या आप मानते हैं कि आपकी बिरादरी में सबसे कमीने आप हैं? ये सवाल सुनकर रणवीर नाराज हो जाते हैं और हंसते हुए कहते हैं कि आप मेरी सीधे तौर पर बेइज्जती कर रहे हैं।

sooryavanshi, akshay kumar, ranveer singh, rohit shetty

रणवीर वहां से जाने लगते हैं लेकिन फिर अक्षय कुमार की बात सुनकर लौटते हैं। अक्षय इस दौरान पत्रकार से कहते हैं कि ये बिरादरी की बात नहीं है। ये फिल्म की बात है।जो आपने ये सवाल पूछा है, ये बहुत गलत है।

मैं आपसे कहूंगा कि आपने बहुत गलत हिसाब से ये सवाल पूछा है। कमीना कहना ये फिल्म का डायलॅाग है। मैं आपसे गुजारिश करूंगा कि ऐसा सवाल आप ना पूछें। इस पर रणवीर कहते हैं कि मेरा अक्की मुझे हमेशा बचाने आएगा। मेरा अक्की आएगा।

गौरतलब है कि फिल्म 24 मार्च 2020 की शाम को 6 बजे के करीब रिलीज होगी। फिल्म में सूर्यवंशी, सिंबा और सिंघम के अलावा.. कैटरीना कैफ, जैकी श्राफ, गुलशन ग्रोवर, निकितिन धीर, विधान शर्मा, मृणाल जैन, सारा आरफीन और श्रुति उल्फत जैसे कई कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X