..................... सूर्यवंशी की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को लगी चोट sooryavanshi shooting Akshay Kumar injured here read news - Hindi Filmibeat

Sooryavanshi Climax:अक्षय कुमार को लगी गंभीर चोट, वीडियो वायरल, बुरी खबर !

हाउसफुल 4 की सफलता के बाद अक्षय कुमार ने एक बार अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी एक कॅाप-ड्रामा फिल्म है। जहां पर अक्षय कुमार जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। हालांकि फिल्म ती अधिक शूटिंग हो चुकी है।

लेकिन एक रिपोर्ट सामने आयी है कि शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके लेफ्ट आर्म में चोट लग गई है। लेकिन खिलाड़ी कुमार तो खिलाड़ी हैं। गंभीर चोट लगने के बाद कुछ देर तक शूटिंग थम गई। लेकिन अक्षय ने काम को पहली प्राथमिकता देते हुए फिजियोथेरेपिस्ट से मिलने के बाद शूटिंग को जारी रखा।

Akshay Kumar

चोट लगने के बाद भी अक्षय कुमार लगातार शूटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी इस पर कोई तय जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके हाथ में चोट दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में एक्शन के जबरदस्त सीन फिल्माने में माहिर हैं। वहीं सूर्यवंशी में एक्शन सीन को लार्ज स्केल पर दिखाया जाएगा। जिसके लिए अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने काफी मेहनत की है। (नीचे देखिए अक्षय की चोट का VIDEO)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X