सूर्यवंशी ने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिर से की शानदार ओपनिंग, बेहतरीन होगा दूसरा वीकेंड

सूर्यवंशी ने 9 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ की कमाई की है और अब 10वें दिन रोहित शेट्टी की टीम ने फिर से कमाल कर दिया है। जहां 9वें दिन फिल्म ने 10.35 करोड़ की कमाई की थी वहीं माना जा रहा है कि दूसरे रविवार को ये आंकड़ा 13 - 14 करोड़ तक का हो सकता है। और इसका कारण है रविवार को फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट।

दूसरे रविवार को 10वें दिन सूर्यवंशी ने सुबह के शो में 26 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। पिछले दिन यानि कि शनिवार को ये आंकड़ा केवल 15 प्रतिशत था।

sooryavanshi-second-sunday-box-office-day-10-november-14-opens-with-huge-numbers

ऐसे में माना जा रहा है कि सूर्यवंशी ने जहां 77 करोड़ का पहला वीकेंड दिया था वहीं फिल्म दूसरे वीकेंड पर कुल 31 - 32 करोड़ की कमाई कर सकती है। देखिए रविवार को कैसी हुई है फिल्म की शुरूआत

मुंबई में शानदार ओपनिंग

मुंबई में शानदार ओपनिंग

मुंबई ने दूसरे रविवार को 1026 थिएटर्स में लगभग 45 प्रतिशत की ओपनिंग की है। फिल्म के शो पहले रविवार की तुलना कम की गई है। पहले रविवार को फिल्म ने 65 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे शनिवार को फिल्म केवल 24 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। इसकी तुलना में फिल्म ने रविवार को 45 फीसदी के साथ अच्छे आंकड़ों का वादा किया है। मुंबई ने दूसरे शनिवार को 1.25 करोड़ की कमाई की थी।

धमाकेदार हुई पुणे की शुरूआत

धमाकेदार हुई पुणे की शुरूआत

बात करें पुणे की तो यहां फिल्म ने धमाकेदार शुरूआत की है। सूर्यवंशी ने दूसरे रविवार को 10वें दिन पुणे के 363 थिएटर में 52 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। ये आंकड़ा 9वें दिन की तुलना में काफी अच्छा था। शनिवार को फिल्म ने सुबह के शो पर केवल 27 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। बात करें सूर्यवंशी के पहले रविवार यानि कि तीसरे दिन की तो तब भी फिल्म ने लगभग 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ ओपनिंग की थी।

कई शहरों में अच्छी शुरूआत

कई शहरों में अच्छी शुरूआत

सूर्यवंशी ने कई शहरों में रविवार को सुबह के शो में बढ़िया ऑक्यूपेंसी दर्ज करते हुए अच्छी शुरूआत की है। फिल्म ने चेन्नई में 39 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की वहीं सूरत में ये आंकड़ा 33 प्रतिशत रहा। इसके अलावा अहमदाबाद में 28 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी और भोपाल में 23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत हुई। इन सभी शहरों में सूर्यवंशी लगातार अच्छा ही प्रदर्शन कर रही है।

प्रदूषण ने चौपट किया दिल्ली का कारोबार

प्रदूषण ने चौपट किया दिल्ली का कारोबार

प्रदूषण ने दिल्ली में सूर्यवंशी की कमाई को चौपट कर रखा है। फिल्म ने रविवार को दिल्ली में 10 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। वहीं हैदराबाद और कोलकाता में भी ये आंकड़ा 10 फीसदी रहा। लखनऊ में ये आंकड़ा 8 फीसदी रहा और बेंगलुरू में 7 फीसदी रहा। चंडीगढ़ और जयपुर में औसत शुरूआत हुई और फिल्म ने सुबह के शो में 15 - 20 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

वर्ल्डवाईड कमाई

वर्ल्डवाईड कमाई

सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज़ में 41 करोड़ की कमाई की है। वहीं 9 दिनों में फिल्म ने कुल 138 करोड़ की कमाई कर ली है। अगर 10वें दिन के संभावित आंकड़ों की मानी जाए तो सूर्यवंशी 10 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वर्ल्डवाईड सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस 8 दिनों में 191 करोड़ पर पहुंच चुका है।

200 करोड़ का टार्गेट

200 करोड़ का टार्गेट

सूर्यवंशी का बजट है 180 करोड़ और फिल्म दूसरे रविवार तक 150 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म ने थिएटर के अच्छे दिन लौटा दिए हैं और आने वाले समय में कई बड़ी फिल्में थिएटर में अपनी किस्मत आज़माएंगी। सूर्यवंशी 3500 स्क्रीन पर 5 नवंबर को रिलीज़ हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X