सूर्यवंशी: इंतजार खत्म, रोहित शेट्टी टीम के साथ गोवा रवाना, अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म
रोहित शेट्टी उन निर्देशकों में हैं जो जब भी आते हैं बस धमाल करते हैं। हाल ही में उन्होने रणवीर सिंह के साथ सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्म दी है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसी फिल्म के अंत में इस बात का ऐलान कर दिया गया था कि उनकी अगली फिल्म सूर्यवंशी होने वाली है जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर आएंगे। बता दें कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है क्योंकि रोहित शेट्टी अपनी टीम के साथ गोवा के लिए निकल पड़े हैं।
गौरतलब है कि एक फोटो रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है मिशन सूर्यवंशी इनरुट गोवा। सभी लोग बस में सवार है और काफी जल्दी इस फिल्म के लिए काम शुरु होने वाला है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे और रणवीर सिंह के साथ अजय देवगन का कैमियो देखने को मिलेगा। रोहित शेट्टी की फिल्मों का एक अलग ही क्रेज हैं और उनका अंदाज लोगों को काफी ज्यादा भाता है।
इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की बात करें तो अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है क्योंकि इसके लिए सोनम कपूर, कैटरीना कैफ और पूजा हेगड़े का नाम चर्चा में हैं लेकिन किसी भी लेकिन आधिकारिक बयान सामने नही आया है।


Click it and Unblock the Notifications