Video सूर्यवंशी के फैंस ने अहान शेट्टी के लिए थिएटर में बजाई सीटियां,सुनील शेट्टी को बेटे पर गर्व

दो साल के इंतजार के बाद रोहित शेट्टी ने सिनेमाघर का इंतजार करते हुए सूर्यवंशी को रिलीज कर दिया। जिस तरह सूर्यवंशी को रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया मिल रही है इस पर अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ काफी खुश हैं। लेकिन इसी के साथ सुनील शेट्टी के लिए भी सूर्यवंशी एक बड़ी खुशी लेकर आयी है।

इसकी वजह सूर्यवंशी की धमाकेदार रिलीज नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प का ट्रेलर रहा है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज के साथ थिएटर में अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प का ट्रेलर दिखाया गया। इस ट्रेलर को देखने के साथ सिनेमाघर में मौजूद दर्शकों ने इस पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है।

Ahan shetty,Akshay Kumar

रोहित शेट्टी ने इसी से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया है। स्क्रीन पर अहान शेट्टी का ट्रेलर देखकर दर्शकों को इतना पसंद आया कि लोगों ने खुशी से तालियां बजाना शुरू कर दिया है। इसे देखने के बाद सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। सुनील शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है जहां पर दर्शकों की आवाज साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा

तड़प का ट्रेलर देखने के बाद सीटियां बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। थिएटर का वीडियो का शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि सूर्यवंशी बड़े पर्दे पर आ चुकी है। उन सभी लोगों का शुक्रिया जो फिल्मों के लिए जा रहे है। नाडियाडवाला की फिल्म सूर्यवंशी के साथ अटैच मेरे बेटे की फिल्म तड़प के ट्रेलर पर लोगों का रिएक्शन देखकर खुश हूं।

सुनील शेट्टी को बेटे पर गर्व

सुनील शेट्टी को बेटे पर गर्व

सुनील शेट्टी ने आगे लिखा किपिता को गर्व महसूस करवानेके लिए तुम्हारा शुक्रिया अहान। आपको बता दें कि जब अहान शेट्टी की तड़प का ट्रेलर रिलीज हुआ तब अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यार सुनील शेट्टी, तेरा बेटा तो तुझसे भी 10 कदम आगे है।

अक्षय कुमार ने भी की तारीफ

अक्षय कुमार ने भी की तारीफ

अक्षय कुमार ने अंत में लिखा कियह किस टाइप की हेराफेरी है भाई? तड़प का क्या ट्रेलर है। अहान को खूब प्यार और शुभकामनाएं। यह भी बता दें कि तड़प का ट्रेलर देख फैंस काफी उत्साहित है। तड़प का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज होगा। इसका निर्देशक मिलन लूथरियाने किया है। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है। तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। यह तेलुगू फिल्म आरएक्स 100 का रीमेक है। तड़प पूरी तरह से एक्शन ड्रामा फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X