..................... Sooryavanshi poster has a hint of Ajay Devgn and Ranveer Singh, see here - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'- पोस्टर में दिखी सिंघम और सिंबा की झलक- एकदम जबरदस्त

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी का फर्स्ट लुक आज सुबह रिलीज कर दिया गया है। जाहिर तौर पर अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म खबरों में छा चुकी है। अफवाह थी कि सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो करते दिखेंगे। बहरहाल, फिल्म के पहले पोस्टर में ही रोहित शेट्टी ने एक जबरदस्त हिंट दिया है, जिसे शायद आपने मिस कर दिया होगा।

फिल्म के निर्माता करण जौहर ने मंगलवार सुबह सूर्यवंशी का पोस्टर रिलीज किया.. जहां अक्षय कुमार धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इन्हीं दो पोस्टर्स को फिर अजय देवगन यानि की सिंघम ने भी शेयर किया, और लिखा- A Bullet for a Bullet.. He's not alone..

Sooryavanshi

खैर, अजय देवगन ने फैंस को एक हिंट तो दे ही दिया कि फिल्म में सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) अकेले नहीं होंगे। लेकिन ध्यान से देखें तो फिल्म के पोस्टर पर सूर्यवंशी के साथ साथ सिंघम और सिंबा दोनों दिखेंगे। जी हां, पोस्टर्स में अक्षय कुमार के पीछे दो पुलिस वैन खड़ी है.. जिनमें से एक पर सिंबा, तो एक पर सिंघम लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X