TRAILER: 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार के साथ मिलकर अजय देवगन, रणवीर सिंह का तहलका
आखिरकार इस साल की शुरुआत से ही जिसका इंतज़ार था, वह ट्रेलर आ चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी की। जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और जैसी कि उम्मीद थी फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है। अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह का एक साथ आना फैंस के लिए किसी तहलका से कम नहीं है। फिल्म आतंकवाद के मुद्दे पर आधारित है, जिससे निपटने के लिए सूर्यवंशी का साथ देते हैं सिंबा और सिंघम।
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस का कहना है कि सूर्यवंशी 300 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अक्षय कुमार को लंबे समय के बाद इतने शानदार एक्शन अंदाज में देखना दिलचस्प है।

फिल्म अब 24 मार्च 2020 की शाम को दुनियाभर में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में सूर्यवंशी, सिंबा और सिंघम के अलावा.. कैटरीना कैफ, जैकी श्राफ, गुलशन ग्रोवर, निकितिन धीर, विधान शर्मा, मृणाल जैन, सारा आरफीन और श्रुति उल्फत जैसे कई कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।
यहां देंखे सूर्यवंशी का ट्रेलर -
सिंबा, सिंघम के बाद रोहित शेट्टी अब सूर्यवंशी लेकर आए हैं। रोहित शेट्टी के सिनेमा की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है, जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार पहली बार जुड़े हैं। ट्रेलर के बाद फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह और भी बढ़ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications