ना होली, ना 2 अप्रैल, तो क्या है सूर्यवंशी की फाईनल रिलीज़ डेट, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा
जब से भारत में थियेटर 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पर खुलने के आदेश सरकार ने दिए हैं तब से बस एक ही चर्चा है सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट। जहां मीडिया रिपोर्ट्स में बार बार कहा गया कि फिल्म 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे के दिन रिलीज़ हो रही है वहीं दूसरी तरफ फैन्स ने बार बार फिल्म को होली पर रिलीज़ करने की डिमांड की।
अभी तक ये तय माना जा रहा है कि सूर्यवंशी 2 अप्रैल को ही रिलीज़ हो रही है लेकिन सारी अफवाहों को दरकिनार किया है खुद सूर्यवंशी के प्रोड्यूसर शिबाशीष सरकार ने।

स्पॉटबॉय.कॉम से एक एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान शिबाशीष सरकार ने मीडिया पर तंज कसते हुए सूर्यवंशी के प्रोड्यूसर इस समय मीडिया वाले ही बन गए हैं क्योंकि वही तय कर रहे हैं कि फिल्म कब रिलीज़ होगी।
सूर्यवंशी के प्रोड्यूसर हैं रोहित शेट्टी और रिलायंस इंटरटेनमेंट और बस यही दो लोग मिलकर तय करेंगे कि फिल्म कब रिलीज़ होनी है। अभी तक फिल्म के लिए कोई रिलीज़ डेट तय नहीं की गई है।

रखी है बड़ी डिमांड
दरअसल, सूर्यवंशी की रिलीज़ के पहले, रोहित शेट्टी और रिलायंस इंटरटेनमेंट ने सिनेमाघरों के मालिकों के सामने एक बड़ी डील रखी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस डिमांड में कमाई का कुछ हिस्सा और फिल्म के OTT रिलीज़ पर एक तय समय जैसी बातें शामिल हैं।

इसलिए नहीं की रिलीज़
दिलचस्प है कि अभी तक रोहित शेट्टी और रिलायंस को सूर्यवंशी के लिए OTT प्लेटफॉर्म से काफी बड़ी डील मिलती रही लेकिन उन्होंने इन डील को ये कह कर ठुकराया कि वो दर्शकों के साथ धोखा करना नहीं चाहते। फिल्म बड़े परदे के लिए बनी है और बड़े परदे पर ही आएगी।

ये था असली कारण
लेकिन जब से रोहित शेट्टी और रिलायंस की थियेटर मालिकों से डील की बात सामने आई है तब से ये माना जा रहा है कि असल में सूर्यवंशी को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए रोके रखने के पीछे असल में ये कारण था कि बाद में थियेटर मालिकों के सामने ऐसी डील रखी जा सके।

अटक गई है फिल्म
अब फिल्म के प्रोड्यूसर की तरफ से ऐसी डिमांड के बाद फिल्म की रिलीज़ अटक गई है। थियेटर मालिकों का मानना है कि ये डिमांड नाजायज़ है। ऐसे समय में स्टार्स को सिनेमाघरों की मदद करनी चाहिए। गौरतलब है कि सिनेमाघरों के मालिकों ने सलमान खान से भी अपनी फिल्म थियेटर में रिलीज़ करने की गुज़ारिश की थी जिसके बाद सलमान खान ने राधे की रिलीज़ डेट तय कर दी थी।

जादू चलाएगी तिकड़ी
वहीं सूर्यवंशी की टीम का मानना है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी, परदे पर तबाही मचा देगी। सूर्यवंशी के अंदर दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने की काबिलियत है और इसलिए बस वो अपना हिस्सा मांग रहे हैं।

क्यों खराब होगा होली वीकेंड
गौरतललब है जब से ये माना जा रहा था कि सूर्यवंशी 2 अप्रैल को रिलीज़ होगी तब से हर कोई इसी सोच में था कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी, 27 - 28 फरवरी का होली वीकेंड छोड़कर फिल्म को चार दिन बाद क्यों रिलीज़ करेंगे।

अभी तय करनी है तारीख
वहीं सूर्यवंशी प्रोड्यूसर का कहना है कि अभी तक देश से कोरोना गया नहीं है। ऐसे में फिल्मों के थियेटर में रिलीज़ होने के बावजूद स्थिति क्या होगी, फिलहाल किसी को नहीं पता है। तो फिल्म की रिलीज़ डेट आनन फानन में तय नहीं की जा सकती है।

9 तारीख का इंतज़ार
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को लेकर 9 फरवरी को एक बड़ा एलान होने जा रहा था। माना जा रहा था कि 9 अक्षय कुमार का लकी नंबर है और इसी तारीख से सूर्यवंशी के नए सफर की शुरूआत होगी।


Click it and Unblock the Notifications